यूपी : गाजियाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग से 13 लोगों की मौत, कई झुलसे

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मरने वाले लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

गाजियाबाद। यूपी के साहिबाबाद में एक गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 13 लोगों की मौत हो गई। आग लगने से आस-पास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। घनी आबादी वाले इलाके में स्थित इस फैक्ट्री में जैकेट बनाई जाती थी।

fire

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।

आशंका जताई जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। आग इतनी भीषण थी कि वहां काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। मरने वाले लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। फैक्ट्री में सुरक्षा के इंतजाम क्या थे इस बात को लेकर भी जांच की जा रही है।

उधर, मुंबई में शेख मेमन रोड पर स्थित एक गोदाम में आग लग गई। आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। फिलहाल फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+