यूपी: पिता के बगल में सो रही 12 साल की दलित बच्ची का अपहरण कर दरिंदगी, ईंट से कुचल दिया गया चेहरा

उन्नाव। यूपी में उन्नाव जिले की सफीपुर कोतवाली के नया खेड़ा मजरा देवगांव में एक 12 साल की किशोरी का अपहरण कर लिया गया। वह अपने पिता के पास सो रही थी। अज्ञात लोग उसका अपहरण कर किसी जगह ले गए। वहां उसका शोषण कर ईंट से हत्या कर दी गई। घटना का पता चलने पर गांवभर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंचे। आईजी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

watch video: 12 years old Dalit girl killed after kidnapping at unnao

पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे ने कहा कि वे पीड़ित परिजनों को न्याय ​दिलाएंगे। पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म के मामले की पुष्टि होगी। वहीं, आईजी. एस के भगत ने कहा कि पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा शीघ्र ही घटना का खुलासा कराएंगे। वारदात का पता लोगों को तब लगा जब​ सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के नया खेड़ा मजरा देवगांव में उस बच्ची का शव मिला। उसके चेहरे को ईटों से कुचला गया था। घटनास्थल और शव को देखने से इस बात की प्रबल संभावना व्यक्ति गई कि रेप के बाद किशोरी की हत्या की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+