UP News: 'जब तक मैं जिंदा हूं, मेरी पत्नी उससे शादी नहीं कर पाएगी', लिखकर, पति ने बेवफा बीवी के लिए दे दी जान
UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में एक शख्स ने पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पति ने सुसाइड नोट में पत्नी और उसके प्रेमी के बारे में भी लिखा है। वहीं मृतक के परिजनों द्वारा पत्नी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
फिलहाल युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और सीडीआर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि उन्नाव जनपद के पूरवा कोतवाली क्षेत्र के बैगांव निवासी कमलेश कुमार लोधी का 24 वर्षीय बेटा बिंदा प्रसाद की शादी मार्च 2023 में रायबरेली के रामपुर गांव की रहने वाली लक्ष्मी के साथ हुई थी।
पिता कमलेश का आराेप है कि शादी के बाद कुछ दिन तक घर रहने के बाद उसका बेटा मुंबई में काम करने के लिए चला गया। दीपावली पर छुट्टी लेकर वह घर आया तो उसका उसकी पत्नी से विवाद हो गया।
बताया कि लक्ष्मी मोबाइल पर किसी शख्स से बात करती थी। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ। विवाद के बाद लक्ष्मी मायके चली गई। एक सप्ताह पहले बिंदा अपनी पत्नी की विदाई कराने पहुंचा तो ससुराल के लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात में बिंदा घर से निकला और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी मोबाइल पर कई बार फोन किया लेकिन उसका मोबाइल बंद था। शुक्रवार सुबह उसके पिता को सूचना मिली की गांव में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक कर उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और पेड़ से उसके शव को नीचे उतारी। उसने जेब में एक सुसाइड नोट भी रखा हुआ था।
जिसमें उसने लिखा था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध है। मामले की जानकारी होने के बाद भी लोगों द्वारा जबरन लक्ष्मी से उसकी शादी कराई गई थी। उसने यह भी लिखा था कि उसके जीते जी उसकी पत्नी अपने प्रेमी से शादी नहीं कर सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications