पीएम मोदी का अखिलेश पर हमला- जिस करहल को सुरक्षित समझ आए थे, वो भी हाथ से निकल रही
पीएम मोदी का अखिलेश पर हमला- जिस करहल को सुरक्षित समझ आए थे, वो भी हाथ से निकल रही
उन्नाव 20 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की वोटिंग अभी जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्नाव पहुंचे। यहां पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। साथ ही, करहल विधानसभा सीट को लेकर पीएम मोदी ने बड़ा दावा किया है। पीएम ने मंच से बोलते हुए कहा कि जिस सीट को ये लोग सबसे सुरक्षित मानकर बैठे थे, वो भी हाथ से निकल रही है।
Recommended Video

पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्नाव में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि, '10 मार्च को जब चुनाव नतीजे आएंगे तो ये बयान देने वाले हैं कि हम तो इसलिए हार गए, हमारी जमानत इसलिए ज़ब्त हो गई, ये भाजपा वाले इसलिए जीत गए क्योंकि वो जो भाजपा का टीका लगाया था तो लोगों की अंगुली अंदर कमल पर ही जाती थी। पीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले पंजाब में वोट पाने के लिए यूपी के गरीब, दलित, पिछड़ों को गाली दिलवाई गई, तालियां बजाई गईं। लेकिन यहां के घोर परिवारवादियों ने दिखावे के लिए भी उसका विरोध नहीं किया।
इस दौरान पीएम मोदी ने करहल विधानसभा सीट को लेकर कहा कि जिस सीट को ये लोग सबसे सुरक्षित मानकर बैठे थे, वो भी हाथ से निकल रही है। जिस पिता को मंच से धक्के देकर हटाया था, जिसे अपमानित करके पार्टी पर कब्जा जमाया था, उसी से गुहार लगानी पड़ी की मेरी सीट बचाइए। जब मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार ही अपनी ही सीट पर असुरक्षित हो, तो हवा के रुख का पता लगाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि 'थोथा चना बाजे घना' कहावत घोर परिवारवादियों पर बिल्कुल फिट बैठती है।
आजकल मैं देख रहा हूं कि हमारे ये घोर परिवारवादी भी खूब ढींगे हाक रहे हैं। पहले दो चरण में चारों खाने चित्त होने के बाद भी ये लोग जब-जब सोते हैं, सपने देखते रहते हैं। कहा कि सत्ता मिलने पर इन घोर परिवारवादियों को तिजोरी भरने से ही फुर्सत नहीं मिलती थी, इस बार भी इन लोगों ने भांति-भांति के वादें किए हैं। जब सत्ता है ही नहीं और सत्ता आने वाली ही नहीं है तो फिर बड़ी-बड़ी बातें करने में जाता क्या है।
पीएम ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि पहले दो चरण में भाजपा को अभूतपूर्व आशीर्वाद मिला है और तीसरे चरण में उस रिकॉर्ड को भी तोड़ने का मन बना लिया है। आज पंजाब से भी भाजपा के पक्ष में भारी वोटिंग की ख़बर आ रही है। कहा कि यूपी में आज हर तरफ एक ही गूंज है, 2017 में हराया था, 2022 में फिर हराएंगे, यूपी के लोग योगी जी को ही लाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications