Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मर चुके आदमी की उज्जवल भविष्य की कामना, प्रधान का जारी किया गया लेटर वायरल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में ग्राम प्रधान का एक लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लेटर के वायरल होने के बाद अब लोग ग्राम प्रधान पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। साथ ही ग्राम प्रधान की काबिलियत पर भी सवाल खड़े कर रहे है। बता दें कि वायरल लेटर 17 फरवरी 2020 का है।

Unnao: Syarvaiya village Babulal letter viral on social media

उन्नाव जिले के विकास खंड असोहा की ग्राम प्रंचायत के ग्राम प्रधान बाबूलाल ने एक ऐसा लेटर जारी कर दिया, जिसकी सभी जगह आलोचना हो रही है। दरअसल, सिखइया ग्राम प्रधान ने एक व्यक्ति की मृत्यु उपरांत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लेटर किया। जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा दिया जिससे सोशल मीडिया पर अब उनकी फजीहत हो रही है।

दरअसल, सिखइया ग्राम प्रधान बाबूलाल ने 17 फरवारी को एक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया। साथ ही प्रमाण पत्र में उन्होंने लिखा दिया कि मैं इनके (मृतक) व्यक्ति के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। यहीं पर उनसे चूक हो गई, जिसे सोशल मीडिया पर खूब चटकारे लेकर शेयर किया जा रहा है।

क्या लिखा था प्रमाण पत्र में
ग्राम प्रधान बाबूलाल ने अपने लेटर हैड पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करते हुए लिखा, 'प्रमाणित किया जाता है कि लक्ष्मीशंकर पुत्र बजरंग निवासी ग्राम सिखइया, पोस्ट कंचनपुर, थाना असोहा जिला उन्ना के मूल निवासी थे। इनकी मृत्यु दिनांक 22 जनवरी 2020 को हो गई थी। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+