तांत्रिक से ली पुत्र प्राप्ति की सलाह, बलि देने के लिए दंपति ने किया 2 महीने के बच्चे को किडनैप

Unnao news, उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पुलिस ने तीन दिन से लापता दो महीने के मासूम को बरामद कर आरोपी दंपति को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बच्चे का अपहरण तांत्रिक के कहने पर किया गया था। बेटे की चाहत में आरोपी दंपति नवरात्र के पहले दिन बच्चे की बलि देने की​ फिराक में था। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।

बच्चे को लेकर भाग निकले पति-पत्नी

बच्चे को लेकर भाग निकले पति-पत्नी

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नरी मोहल्ले की है। विजय कुमार अपनी पत्नी कविता के साथ शेखपुर नरी में किराए के मकान में रहता था। 31 मार्च को पड़ोसी कृष्ण मोहन के दो माह के बेटे चुराकर मौके से भाग निकला। साथ में उसकी पत्नी भी गायब हो गई। बेटे की गायब होने की जानकारी जैसे ही माता पिता लगी, कोहराम मच गया। उन्होंने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस को बच्चे की बरामदगी के लिए लगाया गया। जांच में लगी टीम के निरीक्षण के दौरान पता चला कि पड़ोस में रहने वाला किराएदार विजय और उसकी पत्नी दोनों गायब हैं।

पुलिस को मिली अहम जानकारी

पुलिस को मिली अहम जानकारी

तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ मोबाइल लगा, जिसके माध्यम से संपर्क करने पर पुलिस की बातचीत विजय के साढ़ू से हुई। बातचीत के दौरान जानकारी मिली की विजय अपनी पत्नी के साथ अतर्रा बांदा में है और उसके पास 2 माह का लड़का भी है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मासूम को बरामद किया और विजय व कविता को भी गिरफ्तार कर लिया।

बेटे की चाहत में बच्चे की बलि की योजना

बेटे की चाहत में बच्चे की बलि की योजना

एसपी ने बताया कि बेटे की लालच में विजय ने खौफनाक कदम उठाया है, जिसे डॉक्टर की तरफ से जवाब मिल गया था कि अब उसे बच्चा नहीं हो सकता है। इसके बाद उसने तांत्रिक का सहारा लिया, जहां तांत्रिक ने उन्हें बच्चे की बलि देने की सलाह दी। बताया जाता है कि नवरात्र के पहले दिन तांत्रिक मासूम की बलि देने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने मासूम को बरामद कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+