Kanpur की डांसर से Unnao में गैंगरेप, पीड़िता बोली- 'जबरदस्ती कार में खींचा, फिर मारते हुए ले गए जंगले में'
Unnao News: उन्नाव गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली तीन लड़कों ने कानपुर की रहने वाली एक डांसर लड़की को बर्थडे पार्टी में बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि तीनों लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

Unnao News: कानपुर जिले की रहने वाली एक डांसर के साथ उन्नाव जिले में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि बर्थडे पार्टी में डांस करने के लिए उसे उन्नाव बुलाया गया था। पीड़िता का आरोप है कि जब वह बर्थडे पार्टी में पहुंची तो वहां कार में बैठे तीन लोगों ने उसको जबरदस्ती अपनी कार में खींच लिया। इसके बाद उसे मारते हुए जंगले में ले गए। यहां तीनों आरोपी ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपियों ने उसे सड़क पर यूं ही छोड़ दिया और फरार हो गए।
यह मामला उन्नाव जिले गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, पीड़िता कानपुर जिले की रहने वाली है और प्राइवेट कार्यक्रमों में डांसर का काम करती है। गंगा घाट पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि बर्थडे पार्टी में डांस करने के लिए तीन डांसर को कानपुर से बुलाया गया था। आरोप है कि इस बीच पार्टी कर रहे तीन युवकों ने उसे जबरदस्ती कार में खींच लिया और मारते हुए जंगल में ले गए। जहां उसके साथ तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वे लोग मेरे मुंह में जबरदस्ती दारू की बोतल लगा रहे थे, एक युवक मेरे हाथ पकड़े रहा। पीड़िता ने बताया कि रेप करने के बाद तीनों आरोपियों ने उसे सड़क पर यूं ही छोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि गंगाघाट कोतवाली में एक युवती की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
Recommended Video

बता दें, सीओ आशुतोष खुद गुरुवार की रात को मामले की जांच करने के लिए जाजमऊ चौकी के घटनास्थल पहुंचे, जहां बर्थडे पार्टी थी। उस हॉल में बाहर से ताला लगा था। सीओ का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया कि आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications