उन्नाव: प्रेम-प्रसंग में बाधक बन रही थी मां, बेटी ने प्रेमी को घर बुलाकर खेला खूनी खेल
उन्नाव: प्रेम-प्रसंग में बाधक बन रही थी मां, बेटी ने प्रेमी को घर बुलाकर खेला खूनी खेल
उन्नाव, 16 जुलाई: खबर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से है। यहां 15 जुलाई की सुबह एक महिला का जीने पर औंधे मुंह खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव पड़ा देख बेटी चिल्लाते हुए घर से बाहर आई तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक विभाग की टीम और डॉग स्कवायड टीम पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

क्या है पूरा मामला
यह वारदात उन्नाव जिले के सदर कोतवाली के हुसैनगर की है। बचान लोध अचलगंज के नेवरना मरोई निवासी युवक का ट्रैक्टर चलाता है। बुधवार को वह ट्रैक्टर लेकर पुरवा कोतवाली क्षेत्र में खेत की जुताई करने गया था। घर पर उसकी 45 वर्षीय पत्नी पप्पी, 17 वर्षीय बेटी व दो मासूम बेटे थे। रात 2:30 बजे बेटी ने पिता को बताया कि मां का शव आंगन में लहूलुहान हालत में पड़ा है। मौके पर सीओ सिटी कृपाशंकर व सदर कोतवाल अनिल सिंह पहुंचे और जांच की।
बेटी के फोन की निकाली कॉल डिटेल
जांच पड़ताल में सिर पर वजनी चीज से वारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। पीठ व सिर में चोट के निशान मिले। मृतका की बेटी व दोनों बेटों से पूछताछ की गई। उन्होंने किसी तरह का शोर या आवाज न सुनने की बात बताई। शक के आधार पर पुलिस ने मृतका व उसकी बेटी के मोबाइल कब्जे में लेकर सर्विलांस की मदद से कॉल डिटेल निकाली। इसमें बेटी द्वारा पड़ोस में रहने वाले सलमान से बातचीत होने की पुष्टि हुई।
सलमान ने स्वीकारी हत्या करने की बात
पुलिस ने सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस पूछताछ में सलमान ने बताया कि चार साल से उसका मृतका की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 10 दिन पहले पप्पी ने उसकी प्रेमिका को धमकी दी थी कि वह सलमान से मिलना छोड़ दे नहीं तो सलमान की हत्या करवा देगी। इसके बाद प्रेमिका ने मां की हत्या की योजना बनाई और बुधवार रात एक बजे उसे घर बुला लिया।
ईंट से हमला कर की हत्या
आरोपी ने बताया कि उसने प्रेमिका की मदद से चारपाई पर सो रही पप्पी पर हमला किया। खुद को बचाने के लिए वह भिड़ी तो आंगन में घसीटकर उसके सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली है। वहीं, एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications