शहीद अजीत कुमार 'आजाद' की 15 किलोमीटर की अंतिम यात्रा में उमड़े सैकड़ों लोग, नम आंखों से विदाई

Unnao news, उन्नाव। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Blast) में हुए आतंकी हमले में यूपी के उन्नाव जिले के अजीत कुमार 'आजाद' भी शहीद हो गए थे। शनिवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। शहीद अजीत को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा जनपद उमड़ पड़ा। हर किसी की आंखें नम नजर आ रही थी। वहीं, सेना के गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद शव को अंतिम विदाई गंगा घाट पर दी गई।

शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली 15 किमी शहीद सम्मान यात्रा

शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली 15 किमी शहीद सम्मान यात्रा

उन्नाव के लाला अजीत कुमार 'आजाद' श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे सम्मान के साथ 15 किमी लम्बी शहीद सम्मान यात्रा निकाली गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज सदर विधायक पंकज गुप्ता समाजवादी पार्टी से एमएलसी सुनील सिंह साजन पूर्व विधायक सुधीर रावत सहित लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे आए। वही, लोगों की आंखों में पाकिस्तान के प्रति काफी गुस्सा नजर आ रहा था।

टीवी पर देखकर हुई थी जानकारी

टीवी पर देखकर हुई थी जानकारी

रूह कंपा देने वाले इस हादसे के बारे में टीवी व फोन के माध्यम से जानकारी मिलते परिवार में कोहराम मच गया। सदर कोतवाली के लोकनगर मोहल्ला के रहने वाले अजीत कुमार 'आजाद" (35) 115 वीं बटालियन में सीआई के पद पर तैनात थे। देर शाम मौत की खबर मिलते ही मां राजवती और पत्नी मीना व दो बेटियां ईशा और श्रेया का रो-रोकर बेहाल हो उठी। जानकारी मिलते ही घर पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ने लगी।

पांच भाइयों में सबसे बड़ा था अजीत

पांच भाइयों में सबसे बड़ा था अजीत

अजीत अपने पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। अजीत का एक भाई मंजीत सेना में जवान के पद पर तैनात है। एक भाई पुलिस में कार्यरत है। बता दें कि अजीत एक माह की छुट्टी लेकर घर आया था। चार दिन पहले अजीत ड्यूटी पर वापस जम्मू गया था।

बुधवार को हुई थी पत्नी मीरा से बातचीत

बुधवार को हुई थी पत्नी मीरा से बातचीत

शहीद की पत्नी मीरा ने बताया कि उसकी अपने पति अजीत से विगत बुधवार को फोन पर बातचीत हुई थी। एक दूसरे का हालचाल पूछा। इस बीच बेटी ईशा और श्रेया ने जो वैष्णो देवी जाने की जिद की। जिसपर उन्होंने शीघ्र ही माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए जाने का वादा किया था। बताया कि मोहल्ले के लड़कों को काफी लोकप्रिय थे। जिनका यहां के लड़के भी बेसब्री से इंतजार करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+