रावण की पूजा करता था कुलदीप सेंगर का भाई, मिस्ट्री बनी मौत की वजह

उन्नाव। यूपी के चर्चित उन्नाव रेप कांड के मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर के भाई मनोज​ सिंह सेंगर की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मनोज की मौत हार्ट ​अटैक से हुई तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ड्रग ओवरडोज की वजह से मनोज की मौत हुई। हालांकि, आधिकारिक तौर पर मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

दिवाली की सुबह मौत

दिवाली की सुबह मौत

बता दें कि उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर, जयदीप सेंगर और उनके 2 सहयोगी अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। बताया जा रहा है कि भाई कुलदीप और जयदीप की रिहाई का रास्ता तलाशने और केस में कानूनी मदद के लिए मनोज पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ही रह रहा था। शनिवार को मनोज उन्नाव में था, अचानक तबीयत खराब हुई जिसके बाद उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से शनिवार की देर रात दिल्ली लाया गया था। रविवार की सुबह करीब उसकी मौत हो गई।

रावण की पूजा करता था मनोज

रावण की पूजा करता था मनोज

रावण की पूजा करने वाले मनोज सेंगर को खुद को लंकेश कहलाना पसंद था। बताया जाता है कि कुलदीप के लगभग सभी चुनाव में मनोज का दबंग चेहरा भी काम आता था। कुलदीप जहां जिले की राजनीति में खुद में चमकने के लिए सत्ता बल का प्रयोग करते थे तो दूसरी तरफ मनोज ने अपने दबदबे से वाहन अड्डों पर वसूली, खनन और जमीन के कारोबार में अपना सिक्का जमा रखा था। जिस कारोबार में 'लंकेश' का नाम जुड़ जाता था, उसमें अन्य किसी के हाथ डालने की हिम्मत नहीं होती थी।

कुलदीप सिंह सेंगर पर क्या है आरोप

कुलदीप सिंह सेंगर पर क्या है आरोप

कुलदीप सिंह सेंगर पर साल 2017 में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का आरोप लगा। इसके बाद लड़की के पिता को झूठे मुकदमे में फंसाकर उन्हें जेल में डलवाने और साल 2018 में पिता की थाने में पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप है। इस केस में कुलदीप सेंगर, जयदीप सेंगर और उनके 2 सहयोगी अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+