पिता का अपमान होने पर बेटी ने कमरे में लगा दी खुद को आग, दरवाजे के सामने हॉर्न बजाने से किया था मना
Unnao news, उन्नाव। यूपी के उन्नाव में घर के सामने पिता द्वारा मोटरसाइकिल का हॉर्न बजाने से मना करने पर एक बाइक सवार उनसे अभद्रता और उल्टी-सीधी बात कहने लगा। इस बीच बीच बचाव करने आई युवती के साथ भी बाइक सवार ने अभद्रता की। बाइक सवार द्वारा की गई अभद्रता व पिता के अपमान को देखते हुए आहत हुई युवती कमरे में गई और केरोसिन डालकर आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

परिजनों उसे लेकर आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचे। युवती की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक परिजनों ने थाना में तहरीर देकर दो युवकों को नामजद किया है। इस संबंध में बातचीत करने पर माखी थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया। युवती के बयान देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना माखी थाना क्षेत्र के गांव पूरा निसपंसारी की है। उक्त गांव निवासी कुंती उर्फ बिट्टी (22) पुत्री छेद्धू ने सोमवार को अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। कुंती ने आग लगाते ही घर में हड़कंप मच गया। परिवारवाले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। कुंती की कानपुर के हैलट में उपचार के दौरान मौत हो गई।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सोमवार को माखी थाना क्षेत्र के कटरा निवासी शिव मोहन पूरा निस पंसारी थाना माखी आया था। जहां पर उसने दरवाजे पर खड़े होकर हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। जिसका पिता ने विरोध किया और हॉर्न बजाने से मना किया। इस पर शिव मोहन ने छेद्धू के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसी बीच पिता से अभद्रता करते देखती बचाव के लिए कुंती बाहर आई। बाइक सवार ने उसके साथ भी अभद्रता की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। घटना के संबंध में माखी थाना प्रभारी ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। कानपुर के हैलट अस्पताल में कुंती द्वारा दिए गए बयान देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications