शादी के बीच दूल्हे ने रखी दी कुछ ऐसी शर्त, गुस्साई दुल्हन ने किया शादी से इनकार

उन्नाव, 19 जून: शादी समारोह के बीच दूल्हे ने कुछ ऐसी शर्त रख दी कि पूरा माहौल ही बदल गया। दुल्हन के तो होश उड़ ही गए उसके परिवार भी दूल्हे की शर्त सुनकर सन्न रह गया। जिसके बाद दुल्हन ने शादी उसके साथ सात फेरे लेने से इनकार कर दिया और शादी तोड़ दी। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। दुल्हन के इस फैसले का परिजनों ने भी समर्थन किया है। तो वहीं, हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन की मां की तहरी पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

bride refused to marry the groom on demand of dowry

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर खर्द निवासी दुलारा ने अपनी बेटी सरोजनी का विवाह लखनऊ के बंदीखेड़ निवासी सुरेंद्र के साथ तय की थी। 17 जून को शादी होने मुकर्रर हुआ था। सुरेंद्र 17 जून को बारात लेकर उन्नाव जिले के सफीपुर थाना लेकर पहुंचा। इस दौरान दुल्हन पक्ष ने वर पक्षा का स्वागत सत्कार किया। शादी की सारी रस्में भी पूरी हुई। लेकिन सात फेरे से पहले दूल्हे ने 2 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग रख दी। इसके बाद शादी में हंगामा शुरू हो गया।

दूल्हे द्वारा दो लाख रुपए अतिरिक्त मांग करने पर पहले तो लड़की पक्ष ने उसे समझाया। जब उसने जिद की तो शादी का रंग फीका पड़ा गया और दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। तो वहीं, दुल्हन के इस फैसले का उसके परिजनों ने भी समर्थन किया। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ और दुल्हन पक्ष ने बारातियों को खदेड़ दिया। दुल्हन की मां ने सफीपुर कोतवाली में तहरीर देकर दहेज की मांग व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। दुल्हन के इस निर्णय की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+