जिपं अध्यक्ष चुनाव: उन्नाव रेप पीड़िता के पत्र का असर, भाजपा ने कुलदीप सेंगर के करीबी का टिकट काटा
उन्नाव। भाजपा ने उन्नाव में औरास द्वितीय क्षेत्र से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शकुनि सिंह को अपना नया उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले भाजपा ने अरुण सिंह को उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्नाव रेप पीड़िता ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और प्रदेश के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी। अरुण सिंह उन्नाव रेप कांड में जेल में उम्रकैद काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी बताए जाते हैं। रेप पीड़िता की चिट्ठी से उठे विवाद के बाद भाजपा को अपना फैसला वापस लेना पड़ा है।

उन्नाव रेप पीड़िता ने सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर बताया था कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने जिस अरुण सिंह को टिकट दिया है, वो सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खास हैं। पीड़िता ने पत्र में यह भी लिखा कि पिता की हत्या में अरुण सिंह शामिल था। पीड़िता ने 2019 में अपने साथ हुए सड़क हादसे में भी अरुण सिंह का हाथ होने की बात पत्र में लिखी। पीड़िता ने कहा कि चाचा पुलिस की हिरासत में हैं और कुलदीप सिंह के प्रभाव से उनको पैरोल नहीं मिल रहा, इससे घर में बहनों की शादी भी नहीं हो पा रही है।
पीड़िता ने पत्र में लिखा कि अरुण सिंह अगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीतते हैं इससे उसकी जान को और ज्यादा खतरा है। पीएम, सीएम और प्रेसिडेंट से पीड़िता ने गुहार लगाई कि अरुण सिंह की जगह किसी और को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया जाय। पीटीआई से बात करते हुए पीड़िता ने कहा कि एक तरफ भाजपा अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात करती है और दूसरी तरफ उसकी पिता की हत्या में शामिल अरुण सिंह को टिकट देती है। कहा कि भाजपा सरकार अभी भी कुलदीप सेंगर का साथ दे रही है जिसने उसके परिवार को बर्बाद कर दिया।
पीड़िता के इस पत्र का असर यह हुआ कि मामले को आगे बढ़ने से रोकने के लिए भाजपा ने अरुण सिंह का टिकट काट दिया और शकुनि सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पीड़िता के पत्र को विरोधियों की साजिश बताया। कहा कि अरुण सिंह साफ-सुथरी छवि वाले हैं और आरोपों से उनको बरी किया जा चुका है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बाद में यह भी कहा कि अरुण सिंह की जगह शकुनि सिंह अब भाजपा के प्रत्याशी होंगे।
-
Jewar Airport से यूपी की अर्थव्यवस्था को कितना मिलेगा बूस्ट? कितना बढ़ेगा रोजगार और कारोबार का अवसर -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications