Umaria News : 60 हजार की रिश्वत लेते घूसखोर राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, नामांतरण के लिए मांगे थे पैसे
उमरिया जिले में लोकायुक्त रीवा टीम ने 2 दिसंबर को बड़ी कार्रवाई की है। जिले के चंदिया में राजस्व निरीक्षक (RI) के पद पर कार्यरत लालमणि प्रजापति को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा है।

Umaria News: उमरिया जिले के चंदिया तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक को रीवा लोकायुक्त की टीम ने 60,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए राजस्व निरीक्षक का नाम लालमणि प्रजापति है।
वही मामले में जानकारी देते हुए लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने जानकारी दी कि राजस्व निरीक्षक लालमणि प्रजापति ने 60 हजार की घूस मांगी थी और यह राशि उसके पास से जब्त की गई है।
इस मामले में आवेदक-शेख करिमुल्ला उम्र 61 वर्ष पिता शेख सलामत निवासी चंदिया ग्राम थाना तहसील चंदिया जिला उमरिया ने शिकायत की थी। शेख करिमुल्ला सेवानिवृत ऑपरेटर कोल माइंस और कृषक के शिकायत के आधार पर रीवा लोकायुक्त ने आरोपित लालमणि प्रजापति 54 साल सरकारी आवास तहसील कॉलोनी चंदिया जिला उमरिया में छापा मारकर करवाई की और आरोपित को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी लोकायुक्त राजेश पाठक ने जानकारी दी कि आवेदक शेख करिमुल्ला की बहू की भूमि का सीमांकन पश्चात एवं पैतृक भूमि का सीमांकन कराने के एवज में रिश्वत की डिमांड की जा रही थी। जब तक रुपए नहीं दिए गए थे, कार्य नहीं किया गया। परेशान होकर आवेदक ने लोकायुक्त इस मामले की शिकायत कर दी। शिकायत के बाद ट्रेपकर्ता अधिकारी राजेश पाठक डीएसपी के नेतृत्व में ट्रेप टीम के सदस्य राजेश पाठक निरीक्षक. सुरेश साकेत मुकेश मिश्रा धर्मेन्द्र जायसवाल शिवेंद्र मिश्रा विजय ,जिया उल हक व पवन और 5 साक्षी सहित 12 सदस्यीय टीम ने इस कार्रवाई को पूरा किया है।












Click it and Unblock the Notifications