Umaria Covid Positive: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कोरोना की एंट्री, ब्रिटेन से आई महिला मिली संक्रमित
जिले में भी अब कोविड-19 की पुष्टि हुई है। उमरिया जिले में इसकी जानकारी अधिकारियों को लगते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे. क्योंकि इस बार का यह पहला मामला है.

मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार अब जोर पकड़ रही है जहां जिले में भी अब कोविड-19 की पुष्टि हो गयी है. उमरिया जिले में इसकी जानकारी अधिकारियों को लगते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे. क्योंकि इस बार का यह पहला मामला है जहां कोविड-19 की पुष्टि हुई है. कोरोना की रफ्तार और न बढ़े इसके लिए प्रशासन अब पूरी तैयारी कर रहा है.
पूरा मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ का है जहां ब्रिटेन से आई 80 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. सूचना मिलते ही जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।
ब्रिटेन से 80 वर्षीय महिला गुरुवार को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व घूमने आई
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटेन से 80 वर्षीय महिला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व घूमने आई थी. जिसमें कोरोना के लक्षण पाए गए हैं और पहले उन्हें सामान्य बुखार और सर्दी खांसी जैसे लक्षण थे जिसके बाद उनकी जांच की गई जहां उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को होटल पहुंची जहां से महिला को जबलपुर भेजने की व्यवस्था की जा रही है.
जबलपुर में महिला की कोविड जांच के लिए सैंपलिंग की गई थी। कोविड-19 के नोडल अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उसे बेहतर इलाज के लिए भेजा जा रहा है.












Click it and Unblock the Notifications