Umaria News : 6 दिन चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया हमलावर बाघ, एक हफ्ते से दहशत में थे लोग
रिहायशी इलाके में बाघ लंबे समय से आतंक फैला रहा था, वहीं विगत दिनों बाघ के हमले में एक 16 वर्षीय नाबालिग की जान चली गयी थी।

उमरिया जिले में आदमखोर बाघ का रेस्क्यू कर कोर एरिया के जंगलों में छोड़ा गया। आदमखोर बाघ ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर परिक्षेत्र के खिचकिडी बीट के पटपारिया गांव में बीते सप्ताह रविवार को बच्चे पर हमला कर दिया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद से ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन की रेस्क्यू दल गांव में कैंप लगाकर डेरा जमाया हुआ था।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम हाथियों के दल से बाघ को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही थी। बच्चे की मौत के लगभग 6 दिन बाद 15 दिसंबर को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का रेस्क्यू दल ने आदमखोर बाघ को गढरोला से पकड़ लिया गया है। उसके बाद बाघ को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया मे छोड़ दिया। बाघ की उम्र लगभग चार वर्ष बताई गई।
Recommended Video
हमलावर बाघ को पकड़ने में रेस्क्यू दल को छठवें दिन सफलता मिली। बाघ के रेस्क्यू के लिए 6 हाथियों का दल, ड्रोन और ट्रैप कैमरे की मदद ली गई। पूरे रेस्क्यू दल ने गांव में ही कैंप बना रखा था। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक लवित भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि रेस्क्यू दल, हाथियों और कैमरो की हेल्प से बाघ का रेस्क्यू हो पाया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कोर एरिया के जंगल में बाघ को छोड़ दिया गया है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications