Ujjain news: युवा वोटर्स की संख्या बढ़ाने का प्लान तैयार, स्कूल-कॉलेज में लगेंगे शिविर
उज्जैन जिले में 18 से 19 साल के युवा वोटरों की संख्या बढ़ाने के सभी प्रयास किये जायेंगे। जिन युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़ने से किसी भी कारण से यदि वंचित रह गये हैं, उन सबको प्राथमिकता से मतदाता सूची में शामिल किया जायेगा।
सभी स्कूल एवं कॉलेज में विशेष अभियान चलाकर युवा वर्ग का रेशो बढ़ाया जायेगा। उक्त जानकारी उज्जैन संभागायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर डॉ.संजय गोयल ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में दी। उन्होंने फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी।

बताया गया कि, फोटो निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 6 जनवरी को कर दिया गया है। दावे एवं आपत्ति दर्ज करने की सीमा 6 जनवरी से शुरू की गई थी, जो 22 जनवरी तक चलेगी। मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कार्यवाही नामांकन के सात दिवस पूर्व तक हो सकेगी। 22 जनवरी के बाद भी पोर्टल पर फार्म-6, 7 एवं 8 अपलोड किये जा सकेंगे। इसके लिये बीएलओ को भी अलग से निर्देश जारी किये जायेंगे।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत भी विशेष गतिविधियां चलाई जायेंगी। गत लोकसभा चुनाव एवं इस विधानसभा चुनाव में बनाये गये ऐसे 50 मतदान केन्द्र को चिन्हित किया जायेगा जहां सबसे कम मतदान हुआ है। ऐसे मतदान केन्द्रों पर विशेष फोकस कर लोगों को मतदान के लिये प्रेरित किया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस कवचे ने बताया कि, फोटो निर्वाचक नामावली के लिये 13 से 20 जनवरी तक कैम्प लगाये गये थे। 6 फरवरी तक नामावली के हैल्थ पैरामीटर को जांचना और अन्तिम प्रकाशन के लिये आयोग की अनुमति प्राप्त करना तथा डाटाबेस को अपडेट करना और परिशिष्टों को मुद्रित कराने का कार्य किया जायेगा। वहीं निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन 8 फरवरी को किया जायेगा। इस वर्ष भी मतदान केन्द्रों की संख्या 1824 है। सहायक मतदान केन्द्रों को मतदान केन्द्रों में परिवर्तित करने का आदेश निर्वाचन आयोग से प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश प्राप्त होते ही कुछ मतदान केन्द्र बढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़े- Ujjain news: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए महाकाल मंदिर में अनुष्ठान, ये आयोजन होंगे












Click it and Unblock the Notifications