Ujjain news: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए महाकाल मंदिर में अनुष्ठान, ये आयोजन होंगे
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में अयोध्या में श्री राम लला की प्रतिष्ठा के शुभअवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप स्थित श्री राम मंदिर में 21 जनवरी से अखंड रामायण का पाठ प्रारंभ होगा एवं 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजे श्री अखंड रामायण की पूर्णाहुति होगी। भगवान श्री राम जी की महाआरती छप्पन भोग इत्यादि उत्सव मनाए जाएंगे एवं शाम को दीपोत्सव मनाया जाएगा।
प्रातः श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूलवाल व आर.के.तिवारी द्वारा श्री राम भगवान का पूजन किया गया। ततपश्चात श्री अखण्ड रामायण का पाठ प्रारंभ किया गया।

अयोध्या पहुंचा लड्डू प्रसाद
उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के द्वारा चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई के द्वारा शुद्ध देशी घी एवं सूखे मेवे से निर्मित 250 क्विंटल से बनाये जाने वाले पांच लाख लड्डू अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्री राम के मन्दिर के शुभारंभ अवसर पर नि:शुल्क भेजे गए हैं। वहीं अब लड्डू अयोध्या राम मंदिर पहुंच चुके हैं।
अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्रीराम मंदिर के शुभारंभ अवसर पर महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा 5 लाख लड्डू प्रसाद स्वरूप अयोध्या भेजा गया है। प्रबंध समिति ने जानकारी दी कि, लड्डू प्रसाद बेसन, रवा, शुद्ध घी और सूखे मेवों से बनाया गया है। लड्डू प्रसाद निर्माण के लिए अतिरिक्त कारीगरों व कर्मचारियों को लगाया गया था। लड्डूओं को पैकेट में पैक कर अयोध्या भेजा गया है, एक लड्डू का वजन लगभग 50 ग्राम है।
ये भी पढ़े- Ujjain से अयोध्या रवाना हुए 5 लाख लड्डू, CM मोहन यादव बोले- पूरा देश राममय हो रहा है












Click it and Unblock the Notifications