मंदसौर: शिवना ने किया शिव का जलाभिषेक, भगवान पशुपतिनाथ हुए जलमग्न

मंदसौर, 16 अगस्त: मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हो रही भारी बारिश के चलते हालात अब बिगड़ने लगे हैं, तो वहीं मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते जिले में बहने वाली शिवना नदी उफान पर नजर आ रही है। शिवना नदी का पानी भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर में प्रवेश कर गया है, जिसके चलते भगवान पशुपतिनाथ के सभी मुख नदी के पानी में जलमग्न नजर आ रहे हैं। मानसून में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब शिवना नदी का पानी भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर में प्रवेश कर गया हो, और नदी के जल में भगवान पशुपतिनाथ जलमग्न हो गए हों, मंदिर में लगातार प्रवेश कर रहे पानी को देखते हुए श्रद्धालुओं की एंट्री मंदिर में बंद कर दी गई है।

ujjain

भगवान पशुपतिनाथ का प्राकृतिक जलाभिषेक

मंदसौर में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है, यही कारण है कि शिवना नदी उफान पर नजर आ रही है। उधर, सीजन में पहली बार शिवना नदी का पानी भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर में आया है, जिसके चलते भगवान के लगभग सभी मुख जलमग्न नजर आ रहे हैं। यह नजारा मानो ऐसा लग रहा है, जैसे शिवना नदी भगवान शिव का प्राकृतिक जलाभिषेक कर रही है। ऐसी मान्यता है कि, जिस साल शिवना नदी भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक कर देती है। वह साल खुशहाली भरा होता है।

काफी प्राचीन है मंदिर का शिवलिंग

मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर प्रदेश के ऐतिहासिक मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में विराजमान भगवान पशुपतिनाथ का शिवलिंग काफी प्राचीन है। पशुपतिनाथ भगवान का यह शिवलिंग 8 मुख वाला है। इस मंदिर से जुड़ी कई कहानियां यह बताती है कि, शिवनाथ नदी के तट पर स्थापित इस प्राचीन मंदिर का शिवलिंग स्वयंभू है। भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने दूर-दूर से श्रद्धालु मंदसौर आते हैं। वहीं अब मंदिर में बेहद ही अनोखा नजारा देखने मिल रहा है, जहां शिवना नदी भगवान शिव का जलाभिषेक करने मंदिर में प्रवेश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+