Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ujjain: महिदपुर में विकास यात्रा का हिस्सा बने CM Shivraj, विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

महिदपुर में आयोजित विकास यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। विकास यात्रा महिदपुर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल तक पहुंची।

ujjain

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिदपुर में आयोजित विकास यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री हैलीपेड पहुंचने के बाद विकास रथ पर सवार हुए। विकास यात्रा महिदपुर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर तथा माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी का आत्मीय अभिवादन किया। इस दौरान विकास यात्रा रथ में वित्त मंत्री एवं उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक महिदपुर बहादुर सिंह चौहान, बहादुर सिंह बोरमुंडला एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

सीएम शिवराज ने कही ये बात

सीएम शिवराज ने कही ये बात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिदपुर शहर में विकास यात्रा में शामिल होकर आमसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल और इंजीनियरिंग की चयन परीक्षा में सरकारी स्कूल के बच्चों की अलग से मैरिट लिस्ट बनायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे अंग्रेजी में कमजोर होते हैं, तो वे पीछे क्यों रहें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहना योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आगामी 5 मार्च से इस योजना के आवेदन स्वीकार किये जायेंगे व जांच पड़ताल पूरी करते हुए 10 जून को हितग्राहियों के खाते में एक हजार रुपये प्रतिमाह जमा होने लग जायेंगे।

आमजन का अभिवादन स्वीकार किया

आमजन का अभिवादन स्वीकार किया

सीएम शिवराज ने कहा कि, लाड़ली लक्ष्मी योजना जहां भांजियों के लिये थी, वहीं लाड़ली बहना योजना मेरी बहनों के लिये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही नहीं वृद्ध माताओं का भी उन्हें ध्यान है। उनकी भी पेंशन 600 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज महिदपुर में आयोजित विकास यात्रा के कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने हैलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक विकास रथ में चलकर आमजन का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त, योजना एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा, एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, सांसद अनिल फिरोजिया एवं विधायक बहादुरसिंह चौहान की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन कर विकास यात्रा की सभा का शुभारम्भ किया।

शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिदपुर में आयोजित विकास यात्रा कार्यक्रम में महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1123 करोड़ रुपये की लागत के कई निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने 5.7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत ग्राम इंदौख से बड़ौद मार्ग का लोकार्पण किया। इसी तरह मुख्यमंत्री ने अन्य निर्माण कार्यों में कालीसिंध नदी पर सामाकोटा डेम लागत 201 करोड़ रुपये, शिप्रा नदी पर हरबाखेड़ी डेम लागत 112 करोड़, जल जीवन मिशनअन्तर्गत जल निगम की 244 करोड़ लागत की परियोजना व 16 करोड़ की लागत से कस्बा महिदपुर की पेयजल योजना का शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा कालीसिंध नदी पर बनने वाले 16 करोड लागत के पुल शिलान्यास किया। 11 करोड़ की लागत से महिदपुर में बन रहे 50 बिस्तरीय अस्पताल के नवीन भवन का शिलान्यास, झारड़ा में 20 करोड़ की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल भवन का शिलान्यास, झारड़ा में 10 करोड़ की लागत से बनने वाले महाविद्यालय भवन का शिलान्यास व महिदपुर रोड में 38 करोड़ लागत से लगने वाले उद्योगों व अन्य निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

ये भी पढ़े- Ujjain में निकली विकास यात्रा, BJP विधायक ने मौके पर किया जन समस्या का निवारण

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+