Mahakal Temple: शॉर्टकट के चक्कर में वेंटिलेशन से छलांग लगाते दिखे श्रद्धालु,video देख लोगों ने पकड़ लिया माथा
Mahakal Temple: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दर्शन करने के लिए कुछ श्रद्धालु गलत तरीके से मंदिर में घुस रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।
महाकाल मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। ऐसे में महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर में प्राइवेट एजेंसी के सुरक्षा गार्ड, मंदिर के कर्मचारी और पुलिस के जवान तैनात रहते है।

इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी इस वीडियों में कुछ श्रद्धालु शॉर्टकट जगह के वेंटिलेशन से कूदते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक नहीं बल्कि 6 श्रद्धालु वेंटिलेशन से मंदिर में प्रेवश करते हुए नजर आ रहे हैं।
Recommended Video
बता दें कि महाकाल मंदिर में गणेश मंड़पम् और कार्तिकेय मंड़पम् के बीच की दीवार पर सुरक्षा, प्रकाश और हवा के लिए एक वेंटिलेशन बना है। इस वायरल वीडियो में कुछ युवक वेंटिलेशन के माध्यम से कार्तिकेय मंड़पम् से गणेश मंड़पम् में कूदकर मंदिर में प्रेवश करते हुए नजर आ रहे हैं।
एक युवक ने इस मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में सुरक्षा गार्डस् की इस बड़ी लापरवाही के उजागर होने के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी अनुसार वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर समिति ने वेंटीलेशन पर स्टील का सरिया लगवा दिए हैं। और इसे बंद करवा दिया है। और सुरक्षा एजेंसियों के कर्मचारियों को ऐसी दोबारा कोई शिकायत न आने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications