Ujjain news: मतदान में लापरवाही बरतने वाले इन कर्मचारियों पर गिरी गाज, निलंबित
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं, जहां उज्जैन में मतदान के दौरान चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर 3 कर्मचारीयों को निलंबित व 7 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।
कलेक्टर ने कहा की, अधिकांश कर्मचारियों ने अपने कर्तव्य का बखूबी पालन करते हुए चुनाव कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण किया है। वहीं कुछ लोगों ने काम में लापरवाही बरती है, जिन्हें कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है. उज्जैन का मतदान प्रतिशत 78.66% रहा है।

इन कर्मचारियों पर गिरी गाज
उज्जैन में विधानसभा निर्वाचन 2023 में चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने तीन कर्मचारीयों- नसीरउद्दीन प्राथमिक शिक्षक कन्या उ मा वि महिदपुर, राजेंद्र गवली परीक्षण सहायक कृषि विज्ञान केंद्र और कमलेश व्यास माध्यमिक शिक्षक उ मा वि खरसोदखुर्द को निलंबित किया है।इसके अलावा सात कर्मचारीयों- नलिनी पाटूलिया प्राध्यापक पीठासीन, कृष्ण चौबे शिक्षक मतदान अधिकारी, सुपितल्यार कालीरावन शिक्षक पीठासीन, संजीव गुप्ता शिक्षक पीठासीन, अमित शिंदे शिक्षक मतदान अधिकारी, रघुनाथ सूर्यवंशी उप यंत्री पीठासीन, पीरूलाल परमार शिक्षक मतदान अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये हैं। कलेक्टर ने कहा की अधिकांश कर्मचारियों ने अपने कर्तव्य का बखूबी पालन करते हुए चुनाव कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण किया है। जिले का मतदान प्रतिशत 78.66% रहा है।
मतगणना की तैयारी जारी
उज्जैन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने सोमवार 20 नवम्बर को संकुल भवन के तृतीय तल के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर मतदान की प्रक्रिया सबने मिलकर शान्तिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने पर सबको बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह रविवार 3 दिसम्बर को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में मतगणना की प्रक्रिया को पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। सब मिलजुल कर समन्वय के साथ निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं नियमों के तहत मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न करायें।
ये भी पढ़े- MP के इस शहर में वोटर्स को मिला रिटर्न गिफ्ट, कुछ इस तरह हुआ स्वागत-सत्कार












Click it and Unblock the Notifications