Video: काल आया तो Mahakal ने बचाई जान, युवक के ऊपर से ट्रेन गुजरी, खरोंच तक नहीं आई

उज्जैन में ट्रेन में चढ़ने के दौरान 2 यात्री असंतुलित हो गए और नीचे गिर गए, जिसमें से एक यात्री ट्रेन के नीचे आ गया, उसके ऊपर से ट्रेन गुजरी लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आई.

ujjain

महाकाल की नगरी उज्जैन में एक ऐसा घटनाक्रम घटित हुआ, जिसे देख सभी हैरान रह गए। दरअसल, यहां शाजापुर से आए दो युवक अपने घर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ रहे थे कि, अचानक असंतुलित होने के कारण दोनों युवक नीचे गिर गए, जिसमें से एक युवक को आरपीएफ के जवानों ने बचाया तो वहीं दूसरा युवक प्लेटफार्म से नीचे गिर गया। आश्चर्य की बात यह रही कि, प्लेटफार्म से नीचे गिरे युवक पर से ट्रेन गुजर गई, लेकिन बावजूद इसके युवक को खरोंच तक नहीं आई। उधर, आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे, और युवक को अस्पताल पहुंचाया।

Recommended Video

      Video: काल आया तो Mahakal ने बचाई जान, युवक के ऊपर से ट्रेन गुजरी, खरोंच तक नहीं आई

      कुछ इस तरह हुआ हादसा

      यह हादसा उज्जैन रेलवे स्टेशन पर हुआ, जहां मालवा एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान 2 यात्री असंतुलित हो गए और नीचे गिर गए, जिसमें से एक यात्री ट्रेन के नीचे आ गया, और दूसरे यात्री को लोगों ने तत्काल दौड़ लगाकर बचा लिया। आरपीएफ के जवानों ने तत्काल गार्ड को बोलकर ट्रेन रुकवाई और यात्री को निकाला। नीचे गिरा यात्री शाजापुर का बताया जा रहा है, जिसे आरपीएफ के जवानों ने तत्काल ट्रेक से उठाया और एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा। आरपीएफ जवानों की सतर्कता और तत्काल कार्रवाई के चलते यात्री की जान बच गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

      धार्मिक यात्रा पर आए थे युवक

      इन दिनों धार्मिक नगरी उज्जैन में अलग-अलग तरह के धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक शिव पुराण कथा का भव्य आयोजन भी उज्जैन में ही किया जा रहा है। इस आयोजन में शामिल होने बड़ी संख्या में भक्त दूर-दूर से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार हुए यह दोनों युवक भी धार्मिक यात्रा पर उज्जैन आए थे, जहां से वापस लौटते वक्त यह हादसा हो गया, लेकिन महाकाल की कृपा से ट्रेन के नीचे आने के बाद भी युवक को खरोंच तक नहीं आई।

      ट्रेन में भारी भीड़ नजर आ रही है

      इन दिनों धार्मिक नगरी उज्जैन आने वाली सभी ट्रेन लगभग फुल नजर आ रही हैं। साथ ही यहां से अलग-अलग स्थानों और शहरों में जाने वाली ट्रेन भी फुल है। यही कारण है कि, लोगों को ट्रेन में जगह नहीं मिल रही है, जिसके चलते लोग दौड़कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हैं, और इसी के चलते हादसा हो जाता है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह ट्रेन फुल रहने की संभावना है, जिसके चलते रेलवे को नई तरह की व्यवस्थाएं करनी होगी, जिससे कि यात्रियों को ट्रेन में जगह मिल सके और हादसे भी रुक सके।

      ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 से पहले Pradeep Mishra का बयान, चुनाव लड़ने पर कही ये बात

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+