IAS अधिकारी ने भाजपा के पूर्व विधायक को लगाई फटकार, कहा- दफा हो जा यहां से

उज्जैन के बड़नगर में (आईएएस) एसडीएम ने भाजपा के पूर्व विधायक को सबके सामने जमकर फटकार लगाई। SDM ने पूर्व विधायक से कहां कि तू कौन होता। तमीज से बात कर। दफा हो जा यहां से

उज्जैन,13 जुलाई। उज्जैन जिले के बड़नगर के पूर्व भाजपा विधायक और बड़नगर एसडीएम की आपस में जमकर कहासुनी हुई। इतना नहीं मामला यहां तक पहुंच गया कि एक दूसरे पर तू तड़ाक वाली भाषा का उपयोग करना पड़ा। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    MP: उज्जैन में खुले-आम महिला IAS को धमकाने वाले भाजपा के पूर्व विधायक’का Video वायरल
    IAS अधिकारी ने भाजपा के पूर्व विधायक को लगाई फटकार

    बता दे उज्जैन जिले की तहसील बड़नगर में एसडीएम(आईएएस) ने पूर्व विधायक को सार्वजनिक रूप से फटकार लगा दी। पूर्व विधायक किसी काम को रूकवाने गए थे। जहां यह विवाद हुआ आपसी कहासुनी में विवाद इतना बढ़ गया कि बड़नगर एसडीएम निधि सिंह को पूर्व विधायक पर इस तरह की भाषा का प्रयोग करना पड़ा। तू कौन होता। तमीज से बात कर। दफा हो जा यहां से।

    जानकारी के अनुसार घटना स्थल बंगरेड ग्राम का बताया जा रहा है। जहां एसडीएम खेत में रुक रहे पानी की निकासी का निराकरण करने पहुंची थी। तभी किसी ने पूर्व विधायक शांतिलाल धबई को बुला लिया। जहां पर दोनो के बीच बातचीत में नौकरी को लेकर पूर्व विधायक ने कोई टिप्पणी कर दी। नाराज एसडीएम निधि सिंह ने अपना आक्रोश प्रकट करते हुए तमीज से बात करने और दफा होने की सलाह दे डाली। 1 दिन पहले के इस आपसी विवाद का वीडियो अब वायरल हुआ है लेकिन इस संबंध में अभी तक दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है जिसकी पुष्टि भी नहीं हो सकी।

    इस मामले पर जब विधायक से पत्रकारों ने बातचीत करने की कोशिश की, तो पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई ने सफाई देने से मना कर दिया। वहीं एसडीएम निधि सिंह ने इस मामले को 4 दिन पुराना बताया है।

    बता दे पूर्व विधायक और एसडीएम निधि सिंह के बीच पहले तो शांति से बातचीत चल रही थी लेकिन पूर्व विधायक विधायक द्वारा नौकरी की बात कहने पर एसडीएम भड़क गई और पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई को जमकर खरी-खोटी सुना दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+