Ujjain News: 10 हजार फीट की ऊंचाई से SP से लगाई छलांग, नजारा देख हो गए हैरान
मध्यप्रदेश में एडंवेचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार मोहन सरकार कारगर तरीके अपना रही है, जिससे अब MP का एडवेंचर टूरिज्म सफलता की नई ऊंचाईयों को छू रहा है।
CM डॉ. मोहन यादव की ओर से एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की मंशानुरूप मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा डाइविंग फेस्टिवल के चौथे संस्करण का आयोजन 9 नवंबर से किया जा रहा है। धार्मिक नगरी उज्जैन में यह आयोजित किया जा रहा है।

10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने वाले उज्जैन SP ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि, मुख्यमंत्री जी ने उज्जैन को इतनी बड़ी सौगात दी है, मैं उनका धन्यवाद देता हूं, बाबा महाकाल की नगरी और शिप्रा मैया के ऊपर से दर्शन करना अपने आप में एक सुखद अनुभव है, जैसे-जैसे प्लेन ऊपर जाता है, तो डर बढ़ता है, जब दरवाजा खुलता है तो डर और बढ़ता है, लेकिन जब मुझसे कहा गया कि, आप निश्चिंत रहें, और कूद जाएं, उसके बाद के जो 5 से 10 सेकंड थे, वह जीवन के सबसे सुखद अनुभव में से एक थे। ऊपर से कूदना, और धीरे-धीरे नीचे आना, बीच में पैराशूट को चलाना, मैं संस्कृति डिपार्टमेंट की पूरी टीम को और सभी को धन्यवाद देता हूं।
उज्जैन में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्काई डाइविंग फेस्टीवल की शुरूआत की जा रही है, जहां 9 नवंबर से शुरू होने वाले इस फेस्टीवल को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। वहीं उज्जैन में 3 माह के लिये पर्यटकों को 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर महाकाल की नगरी को देखने का रोमांचकारी अनुभव मिल सकेगा। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने फेस्टीवल से जुड़ी अहम जानकारी देते हुए बताया कि, संस्था द्वारा उच्चतम मानकों के साथ प्रशिक्षित स्काई डाइवर के सहयोग से स्काई डाइविंग कराई जायेगी। यह पूर्णतः सुरक्षित है।
ये भी पढ़े- Indore News: 5 हजार महिलाओं की तलवार बाजी देख CM हैरान, खुद उठाया शस्त्र, करतब दिखाया












Click it and Unblock the Notifications