Indore News: 5 हजार महिलाओं की तलवार बाजी देख CM हैरान, खुद उठाया शस्त्र, करतब दिखाया
मध्यप्रदेश के इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 हजार से अधिक बालिकाओं और महिलाओं के द्वारा तलवारबाजी के वर्ल्ड रिकार्ड कार्यक्रम शौर्य वीरा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को जोश और जुनून के साथ तलवारबाजी करते हुए देखा तो वे अपने आप को रोक नहीं सके।
उन्होंने दोनों हाथों में तलवार थामी और सांकेतिक रूप से शस्त्र कला का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने दोनों हाथों से तलवारबाजी के हुनर दिखाये। यह कार्यक्रम अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसायटी इंदौर द्वारा महिलाओं की आत्मरक्षा के गुर सिखाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में देश में पहली बार हजारों महिलाओं ने एक साथ, एक समय और एक स्थान पर तलवारबाजी का सामूहिक प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने इस तरह के आयोजन के लिये आयोजक संस्था को पाँच लाख रूपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि, यह कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण का अद्धितीय पहल और उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, इंदौर वह है जिसका कोई ओर न कोई छोर है, जो करता है अद्भुत करता है।
बहनों के सशक्तिकरण का ऐतिहासिक क्षण
इंदौर में 'प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 18वीं किस्त का अंतरण एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना व पात्र लाड़ली बहना हितग्राहियों को सिलेण्डर रीफिल की अनुदान राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण कार्यक्रम' का CM मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। CM ने कहा कि, हमारी बहनें, बेटियां और माताएं शक्ति का साक्षात स्वरूप हैं। कार्यक्रम में बहनों ने तलवारबाजी का प्रदर्शन कर जिस अदम्य साहस का परिचय दिया, उससे अत्यंत गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं। लाड़ली बहनों को कंधे से कंधा मिलाकर परिवार की जिम्मेदारी निभाते और आत्मनिर्भरता की सीढ़ी चढ़ते देख मुझे अपने जीवन की सार्थकता का बोध होता है। हम प्रदेश की सभी बहनों की खुशहाली के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।
ये भी पढ़े- 'हिंदू को पटाखे फोड़ने से कोई कैसे रोक सकता है...', इंदौर में CM मोहन यादव ने कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications