Ujjain: त्योहारों से पहले शांति समिति की बैठक, हुआ ये फैसला

प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में शान्ति समिति की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल की मौजूदगी में आयोजित की गई।

ujjain

शान्ति समिति की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि, शहर की परम्परा के अनुरूप मिलजुल कर त्यौहार मनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि, ट्रैफिक के बारे में क्या बेहतर किया जा सकता है, इस पर विचार कर शहर का एक इंटीग्रेटेड ट्रैफिक प्लान बनाने की आवश्यकता है। इस दिशा में शीघ्र ही कार्यवाही की जायेगी। त्यौहारों के दौरान कहीं भी यदि कोई कानून व्यवस्था की समस्या आती है तो वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में बात लाई जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि शान्ति समिति की बैठक में उपयोगी सुझाव आये, इन पर अमल किया जायेगा।

बैठक में आए उपयोगी सुझाव

​शान्ति समिति की बैठक में अनेक उपयोगी सुझाव आये। पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती ने कहा कि, मन्दिरों में एक दिन पूर्व ही होलिका दहन करने की परम्परा है। इसमें सभी गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाना चाहिये। होली के अवसर पर वृक्षों की कटाई न हो, आवागमन में कठिनाई न हो व रंगपंचमी व धुलेंडी पर शरीर के लिये घातक रंगों का प्रयोग न किया जाये, इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिये। उन्होंने फ्रीगंज ओवर ब्रिज से ग्राण्ड होटल की ओर राँग साईड जाने वाले वाहन चालकों को सख्ती से रोकने की मांग की। द्वारकाधीश चौधरी ने कहा कि धुलेंडी एवं रंगपंचमी पर आयोजित होने वाली भगवान महाकालेश्वर की भस्मारती में फूलों से होली खेली जाना चाहिये, कैमिकल रंगों का उपयोग न किया जाये। अशोक प्रजापत ने कहा कि परम्परा के अनुसार होली का आयोजन हो। शमीम अहमद खान ने कहा कि 7 मार्च से शबे बारात का आयोजन होगा।

हर्बल रंगों का ही उपयोग किया जाए

इस अवसर पर बिजली, पानी की व्यवस्था माकूल की जाये व साफ-सफाई रखी जाये। रवि भदौरिया ने कहा कि, होली व रंगपंचमी के अवसर पर पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था हो। टाटा कंपनी द्वारा सड़कों पर खोदे गये गड्ढों को भरा जाये। मकसूद अली ने कहा कि, शबे बारात के अवसर पर कब्रिस्तानों में लाईट की व्यवस्था की जाये एवं तीर्थ यात्रियों के लिये पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था हो। चरणजीत सिंह ने कहा कि, छत्री चौक एवं आसपास से हटाये गये अतिक्रमण के कारण लोगों को काफी सुविधा हुई है। उन्होंने यात्री गृहों व होटलों के बाहर रेटलिस्ट लगाने व बैसाखी पर जरूरी व्यवस्था करने के लिये कहा है। श्याम बंसल ने कहा कि, होली का परम्परागत त्यौहार जिन स्थानों पर होता है, वहां पर व्यवस्था लगाई जाये व हर्बल रंगों का ही उपयोग किया जाये।

ये भी पढ़े- Kadaknath की देश से लेकर विदेश तक डिमांड, सेहत के लिए कितना है फायदेमंद, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+