Kadaknath की देश से लेकर विदेश तक डिमांड, सेहत के लिए कितना है फायदेमंद, जानिए?
कड़कनाथ कुक्कुट आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिला ही नहीं अपितु मध्यप्रदेश राज्य का गौरव है तथा वर्तमान में कड़कनाथ झाबुआ जिले की पहचान बना हुआ है।

Recommended Video
झाबुआ मध्यप्रदेश का आदिवासी बाहुल्य जिला है। इस जिले की पहचान यहां पर पाई जाने वाली मुर्गी की प्रजाति कड़कनाथ के कारण पूरे देश में है। कड़कनाथ कुक्कुट आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिला ही नहीं अपितु मध्यप्रदेश राज्य का गौरव है तथा वर्तमान में कड़कनाथ झाबुआ जिले की पहचान बना हुआ है। कड़कनाथ की उत्पति कठ्ठिवाड़ा, आलीराजपुर के जंगलों में हुई है। क्षेत्रीय भाषा में कड़कनाथ को कालामासी भी कहा जाता है, क्योंकि इसका मॉस, चोंच, कलंगी, जुबान, टांगे, नाखून, चमड़ी इत्यादि काली होती है। जो कि मिलेनिन पिगमेंट की अधिकता के कारण होता है। जिससे हृदय व डायबिटीज रोगियों के लिए उत्तम आहार है। इसका मॉस स्वादिष्ट व आसानी से पचने वाला होता है। इसकी इसी विशेषता के कारण बाजार में इसकी मांग काफी होती है एवं काफी ऊंची दरों पर विक्रय किया जाता है।

कड़कनाथ में पाई जाती है कई प्रजातियां
कड़कनाथ की तीन प्रजातियाँ (जेट ब्लैक, पैन्सिल्ड, गोल्डन) पाई जाती है। जिसमें से जेट ब्लैक प्रजाति सबसे अधिक मात्रा में एवं गोल्डन प्रजाति सबसे कम मात्रा में पाई जाती है, नर कड़कनाथ का औसतन वजन 1.80 से 2.00 किलोग्राम तक होता है, मादा कड़कनाथ का औसतन वजन 1.25 से 1.50 किलोग्राम तक होता है, कड़कनाथ मादा प्रतिवर्ष 60 से 80 अण्डे देती है, इनके अण्डे मध्यम प्रकार के हल्के भूरे गुलाबी रंग के व वजन में 30 से 35 ग्राम के होते है। यह प्रजाति अपने काले मांस जो उच्च गुणवत्ता, स्वादिष्ट एवं औषधीय गुणवाला होने के कारण जानी जाती है। लेकिन धीरे धीरे इसकी संख्या में कमी एवं अनुवांशिक विकृति के कारण इसका अस्तित्व खतरे में है।कृषि विज्ञान केन्द्र, झाबुआ द्वारा इसके महत्व एवं विलुप्पता को देखते हुए राष्ट्रीय कृषि नवोन्मेशी परियोजना अन्तर्गत कड़कनाथ पालन को कृषकों के कृषि के साथ जीवन यापन का आधार बनाने हेतु कार्य योजना को मुर्तरूप दिया।

60 हजार चूजा उत्पादन हुआ
शासकीय कड़कनाथ कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र झाबुआ में चार माह में कुल 60,000 चूजा उत्पादन हुआ। चूजों का वितरण केन्द्रीय क्षेत्रीय वन बंधू कल्याण योजना अंतर्गत बडवानी जिले के 1457 हितग्राहियों को 17,494 कड़कनाथ चूजे वितरित किए। जिला आलीराजपुर, बडवानी तथा झाबुआ में मध्यप्रदेश कुक्कुट विकास निगम द्वारा संचालित सहकारी समिति के हितग्राहियों को कुल 9700 चूजे वितरित किये गये। विभागीय अनुदान पर कड़कनाथ चूजा प्रदाय योजना अंतर्गत कुल 147 हितग्राहियों को 5880 चूजा प्रदाय किया गया।

इंदौर-अहमदाबाद हाइवे में खोला कड़कनाथ पार्लर
मध्यप्रदेश जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रायोजित कड़कनाथ संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत 01 फरवरी 2023 को कडकनाथ प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता डॉ. ए.के. शुक्ला कुलपति राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर की उपस्थिति में आयोजित की गई। जिसमें 500 किसानों ने भाग लिया, प्रतियोगिता में 10 कड़कनाथ पालकों ने हिस्सा लिया। निजी कड़कनाथ पार्लर अरुण मकवाना ग्राम डूंगराधन्ना जिला झाबुआ द्वारा इंदौर अहमदाबाद हाइवे पर जनवरी माह में निजी कड़कनाथ पार्लर खोला गया, जिस पर प्रतिदिन औसतन 40,000 रुपये की कड़कनाथ बिक्री हो जाती हैं। किसान कड़कनाथ उत्पादक संगठन जिले में 02 किसान कड़कनाथ उत्पादक संगठन का गठन हुआ हैं।
ये भी पढ़े- Indore में IND vs AUS के बीच क्रिकेट का महामुकाबला, इन रास्तों पर जाने से बचें इंदौरी












Click it and Unblock the Notifications