राम मंदिर के लोकार्पण में जाने के सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा का जवाब- बुलाएंगे तो जरूर जाऊंगा
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच अब धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शनार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जहां देश के प्रसिद्ध उद्योगपति व कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने महाकाल मंदिर पहुंचकर गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेका और नंदी हाल में की भगवान शिव की आराधना की है।
मीडिया से चर्चा में कहा उन्होंने कहा कि, राम मंदिर के लोकार्पण में यदि मुझे बुलाया जाता है तो जरूर जाऊंगा, सनातन पर कहा कि, भेदभाव की राजनीति ना हो बेरोजगारी पर ध्यान दिया जाए। इस दौरान वाड्रा के साथ बड़ी संख्या में उनके करिबी मौजूद रहे।

वाड्रा ने किए महाकाल दर्शन
Recommended Video
इंदौर आए रॉबर्ट वाड्रा धार्मिक नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन किए। महाकाल मंदिर पहुंचे वाड्रा ने सबसे पहले गर्भ गृह की चौखट पर मत्था टेका वहीं इसके बाद उन्होंने भगवान के दर्शन और पूजन किए। वाड्रा हमेशा की तरह नंदी हॉल में बैठे और भगवान महाकाल का ध्यान लगाया। बता दें की वाड्रा लगातार महाकाल मंदिर पहुंचते हैं और भगवान का दर्शन पूजन करते हैं। वहीं एक बार फिर वाड्रा ने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन किए हैं। इस दौरान वाड्रा के साथ उनके करिबी मौजूद रहे।
वाड्रा ने कही ये बात
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि, मैं यहां उज्जैन आया हूं, जहां महाकाल दर्शन हुए हैं। सभी की सुख शांति के लिए और जहां युद्ध हो रहा है उसके लिए यह मुझे दुख प्रकट हो रहा है, और उनके लिए भी शांति की प्रार्थना की है। वाड्रा ने कहा कि, हमें उन लोगों के काम करना चाहिए देश में जिन लोगों की सुनवाई नहीं हो रही, उन लोगों की समस्या का समाधान ढूंढना चाहिए। राहुल और प्रियंका लगातार मेहनत कर रहे हैं, लोग उनकी मेहनत को पहचानते हैं, भारत जोड़ो यात्रा में भी जुड़े मैं यहां आया था, जितना प्यार मिला, यहां के लोगों से जरूर राहुल को स्ट्रैंथ मिली है, कश्मीर तक पहुंचाने के लिए। इसी के साथ जब वाड्रा से राम मंदिर जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, जहां भी मुझे धार्मिक तरीके से बुलाया जाएगा, मैं जरूर जाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications