Ujjain से अयोध्या रवाना हुए 5 लाख लड्डू, CM मोहन यादव बोले- पूरा देश राममय हो रहा है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, उज्जैन द्वारा अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भेजे जा रहे 5 लाख लड्डुओं के प्रसाद रथों को मानस भवन, भोपाल से रवाना किया। इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग समेत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्रीराम मंदिर के शुभारंभ अवसर पर महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा 5 लाख लड्डू प्रसाद स्वरूप अयोध्या भेजे जा रहे हैं। प्रबंध समिति ने जानकारी दी कि, लड्डू प्रसाद बेसन, रवा, शुद्ध घी और सूखे मेवों से बनाया जा रहा है। लड्डू प्रसाद निर्माण के लिए अतिरिक्त कारीगरों व कर्मचारियों को लगाया गया है। लड्डूओं को पैकेट में पैक कर अयोध्या भेजा गया है, एक लड्डू का वजन लगभग 50 ग्राम है।

सीएम मोहन यादव ने कहा की, आज हमारे सामने वर्तमान की अयोध्या नगरी का यह जो भौगोलिक स्वरूप है, उसे 2 हजार साल पहले सम्राट विक्रमादित्य के काल में जीर्णोद्धार कर नया रूप दिया गया था। भव्य मंदिर भी सम्राट विक्रमादित्य द्वारा बनवाया गया था। वह युग फिर वापस आ रहा है। भगवान श्रीराम पुन: गर्भ गृह में विराजमान हो रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, महर्षि बाल्मीकि और तुलसीदास जी द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन के विविध प्रसंगों को जन-जन तक पहुंचाने का अद्भुत कार्य हुआ है। 17 लाख साल बाद भी आज भी वह दृश्य ऐसे लगते हैं जैसे कल की ही बात हो।
Recommended Video
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया, मंदिर समिति के करीब ढाई सौ कर्मचारियों ने 5 से 6 दिन में 5 लाख लड्डू प्रसाद तैयार कर पैकेट में पैकिंग कर दी है। प्रत्येक लड्डू प्रसाद को अलग बॉक्स में रखा गया है। एक बड़े बॉक्स में 448 छोटे प्रसाद के बॉक्स रखकर पैकिंग की गई है। बड़े बॉक्स की संख्या करीब 1121 है। यह सभी बॉक्स पांच बड़े कवर्ड कंटेनर में लोड किए गए हैं। प्रसाद लोडिंग के बाद सभी कंटेनर पर भगवान महाकाल और रामलला के चित्र के झंडे, फ्लेक्स लगाकर सजाया गया है।
ये भी पढ़े- Indore news: 40 किलो चॉकलेट से शेफ ने बनाया राम मंदिर, कुछ ऐसी है खासियत












Click it and Unblock the Notifications