Mahakal मंदिर में घुसा बारिश का पानी, उफान पर क्षिप्रा नदी, रामघाट के मंदिर जलमग्न
प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून के चलते झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जहां मानसून के चलते धार्मिक नगरी उज्जैन में जोरदार बारिश हुई। बारिश के चलते महाकाल मंदिर परिसर में अलग नजारा देखने मिला, जहां बारिश का पानी झरने के रूप में गणेश मंडप और कार्तिक मंडप समेत अन्य स्थानों पर पहुंच गया।
मंडप हाल में बारिश का पानी पहुंचते ही हड़कंप मच गया, जहां मंदिर परिसर की व्यवस्था में जुटे अधिकारियों ने मैदान संभाला, जिसके बाद मंदिर कर्मचारियों ने जैसे-तैसे पानी बाहर निकाला। वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

उज्जैन में स्कूलों की छुट्टी
धार्मिक नगरी उज्जैन में भारी वर्षा को देखते हुए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सभी विद्यालयों में 22 जुलाई यानी शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है। स्कूल संचालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा के संबंध में एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मानसून की एंट्री के बाद मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बने लो प्रेशर सिस्टम के चलते बदले मौसम के मिजाज का असर अब पूरे प्रदेश पर देखने मिल रहा है, जहां प्रदेश के सभी जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी है। मालवा अंचल के इंदौर, उज्जैन, रतलाम, अलीराजपुर खंडवा, खरगोन और धार जैसे जिलों में हल्की-फुल्की बारिश का दौर जारी रहा जिसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
Recommended Video
उफान पर आई क्षिप्रा नदी आई
मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां इसी के चलते धार्मिक नगरी उज्जैन में शिप्रा नदी उफान पर है। शिप्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि, शिप्रा नदी के आसपास अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ-साथ शिप्रा नदी के आसपास सुरक्षा के बंदोबस्त भी किए गए हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले कुछ दिनों तक उज्जैन समेत आसपास के इलाकों में इसी तरह बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे आगे भी शिप्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ सकता है। उधर, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नदियों की भी यही स्थिति है, जहां लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।
ये भी पढ़े- MP weather news: भारी बारिश के चलते मालवा अंचल तरबतर, कहीं स्कूलों की छुट्टी तो कहीं नदी-नाले उफने












Click it and Unblock the Notifications