Ujjain Rape Case: बच्ची के लिए 8 किमी में सिर्फ सहारा बने पुजारी की जुबानी, सुनिए दर्द भरी कहानी

उज्जैन में मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात ने पूरे देश को हिला कर रख दिया, जहां दुष्कर्म पीड़िता बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है, तो वहीं पुलिस आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है। इस बीच अब बच्ची का एकमात्र सहारा बने दंडी सेवा आश्रम के आचार्य राहुल शर्मा ने पूरा घटनाक्रम बताते हुए दर्द भरी कहानी बयां की है।

आचार्य राहुल शर्मा ने बताया की, बच्ची बेहद परेशान नजर आ रही थी, जहां हमने बच्ची को अंग ढकने के लिए वस्त्र दिया तो वहीं पुलिस से संपर्क कर बच्ची को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Ujjain

पुजारी ने बताया घटनाक्रम

बच्ची की मदद के लिए आगे आए, आश्रम के आचार्य राहुल शर्मा ने बताया की, मुझे इमरजेंसी कार्य से मेरे गुरुकुल से बाहर जाना था, जैसे ही मैं गेट पर आया, वैसे ही बालिका उज्जैन की ओर जा रही थी, जैसे ही मैंने उसे देखा उसके पांव वाला अंग वस्त्र विहीन था। ऊपर उसने छोटा वस्त्र धारण कर रखा था, जिससे वह बार-बार अपने वस्त्र से अपने अंग को ढकने का प्रयास कर रही थी। मैंने उसे अपना वस्त्र दिया, जिससे उसने अपने शरीर को ढंका, जिसके बाद हमने आश्रम में बना स्वल्पाहार उसे दिया। हमने उससे बार-बार उसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी भाषा हमें समझ नहीं आ रही थी। फिर हमने महाकाल थाने और डायल 100 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस की टीम आई, और हमने बच्ची को पुलिस को सौंप दिया।

कुछ ऐसा है मामला

मध्य प्रदेश के उज्जैन से 12 साल की बच्ची के दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्त में आए आरोपी को लेकर पुलिस जब मौके पर जांच के लिए पहुंची, तो आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके चलते आरोपी के पैर में चोट आई है। वहीं आरोपी को पकड़ने में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इधर, पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जहां आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल में आरोपी का इलाज जारी है।

ये भी पढ़े- Ujjain news: महाकाल थाने के TI की पहल, रेप पीड़ित बच्ची को लेंगे गोद, उठाएंगे पूरा खर्च

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+