MP: इंदौर-उज्जैन के दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कुछ ऐसा है पूरा कार्यक्रम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को उज्जैन आयेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू का उज्जैन में उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन का भूमि पूजन और स्वच्छता कर्मियों का सम्मान तथा श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन पूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
शुक्रवार को संभागायुक्त संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रपति मुर्मू के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई।बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रपति महोदया के प्रस्तावित कार्यक्रम और व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

संभागायुक्त गुप्ता ने निर्देश दिए कि, सभी व्यवस्थाएं समयसीमा में पूर्ण की जाए। अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गए हैं उनका वह पूरी गंभीरता के साथ निर्वहन करें। पुलिस महानिरीक्षक सिंह ने प्रोटोकॉल अनुसार जिले में राष्ट्रपति महोदया के प्रस्तावित रूट के अतिरिक्त वैकल्पिक रूट की व्यवस्था भी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड जाने वाले मार्ग की चौड़ाई को बढ़ाएं। उन्होंने राष्ट्रपति महोदया के साथ आने वाले वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सिंह ने हेलीपैड उज्जैन के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल रुद्राक्ष होटल परिसर और श्री महाकालेश्वर मंदिर में बैरिकेडिंग व्यवस्था शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। उन्होंने कहा की, श्री महाकालेश्वर मंदिर में आकर्षक साज सज्जा की जाए। अग्निशमन की भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। एमपीईबी फायर सेफ्टी ऑडिट कर सर्टिफिकेशन दें। चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रहे। सीएमएचओ द्वारा सीनियर डॉक्टर्स की ही ड्यूटी लगाई जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने दायित्वों के संबंध में भी निर्देशित किया।
बैठक में डीआईजी नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयति सिंह, निगम आयुक्त आशीष पाठक, अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे, सीईओ यूडीए संदीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरु प्रसाद पाराशर, अपर कलेक्टर अनुकूल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अधीक्षक नितेश भार्गव सहित सभी संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
ये भी पढ़े- Indore news: फ्लाईओवर ब्रिज से इंदौर को मिलेगी नई उड़ान, जल्द होगा उद्घाटन
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह












Click it and Unblock the Notifications