शर्म से डूब मरो या कुर्सी छोड़ दो!, उज्जैन के दुष्कर्म कांड पर जीतू पटवारी ने लिखी बड़ी बात

मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर उज्जैन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक युवक बीच सड़क पर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा है, जहां कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Ujjain

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा की, धर्मनगरी उज्जैन एक बार फिर कलंकित हुई है! इस बार भी काला टीका उज्जैन की कानून-व्यवस्था के माथे पर ही लगा है!, यह सोचकर ही स्‍तब्‍ध हुआ जा सकता है कि मध्यप्रदेश में अब दिनदहाड़े, खुली सड़क पर बलात्कार शुरू हो गए हैं। ऐसा तभी संभव है जब कानून और सरकार का असर पूरी तरह से खत्म हो जाए! यदि मुख्यमंत्री के गृह नगर के यह हाल हैं, तो बाकी प्रदेश के हालात आसानी से समझ जा सकते हैं। दलित और आदिवासी महिलाओं के साथ लगातार हो रहे अत्याचार को भी महसूस किया जा सकता है!, अब गृहमंत्री या मुख्यमंत्री नहीं, प्रदेश सरकार के एक-एक मंत्री से सवाल है! शर्म से डूब मरो या कुर्सी छोड़ दो! बेशर्मी से भरी इस निर्लज्ज व्यवस्था के खून में आखिर उबाल कब आएगा?

जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो उज्जैन का बताया जा रहा है, जहां वीडियो में नजर आ रही महिला भीख मांग कर अपना गुजारा करती है। वहीं वीडियो में नजर आ रहा युवक इस क्षेत्र में फल का ठेला लगाता है। महिला ने पुलिस को बताया है कि, युवक ने जबरदस्ती महिला को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इधर, अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जहां पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़े- Ujjain News: बीच सड़क पर दिनदहाड़े युवक ने किया महिला के साथ गलत काम, Video Viral

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+