Ujjain News: बीच सड़क पर दिनदहाड़े युवक ने किया महिला के साथ गलत काम, Video Viral
मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर उज्जैन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक युवक बीच सड़क पर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा है, जहां कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो उज्जैन का बताया जा रहा है, जहां वीडियो में नजर आ रही महिला भीख मांग कर अपना गुजारा करती है। वहीं वीडियो में नजर आ रहा युवक इस क्षेत्र में फल का ठेला लगाता है। महिला ने पुलिस को बताया है कि, युवक ने जबरदस्ती महिला को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इधर, अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जहां पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले को लेकर सियासत रफ्तार पड़ रही है, जहां कांग्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटनाक्रम के वीडियो को पोस्ट करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने सरकार से सवाल भी किए हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर कांग्रेस की ओर से की गई पोस्ट में लिखा गया है कि, शर्मसार हुई धर्मनगरी उज्जैन, वैहशी दरिंदे ने किया भिक्षुक महिला के साथ खुलेआम कुकर्म, प्रदेश की क़ानून व्यवस्था हुई तार-तार !!, "सत्ताधीशों शर्म से डूब मरो या कुर्सी छोड़ दो"।
ये भी पढ़े- Indore: ब्रेकअप के बाद बॉयफ्रेंड ने मांगी मोबाइल की किश्त, नहीं देने पर फोड़ा गर्लफ्रेंड का सिर












Click it and Unblock the Notifications