Ujjain news: निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेगा संत समाज, BJP प्रत्याशी डॉ. मोहन यादव को दिया समर्थन

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

MP Assembly Election 2023 में नामांकन दाखिल करने का 30 अक्टूम्बर को अंतिम दिन है। ऐसे में उज्जैन के अवधेश धाम के संत डॉ. अवधेश पुरी महाराज ने बगावती सुर बदल लिए हैं, जहां महाराज ने बीजेपी प्रत्याशी डॉ. मोहन यादव को अपना समर्थन दिया है।

वहीं इससे पहले महाराज ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही थी, लेकिन अब महाराज का मन बदल गया है, जहां महाराज ने निर्दलीय चुनाव लड़ने से इंकार करते हुए डॉ. मोहन यादव को अपना समर्थन दे दिया है।

Ujjain

पहले कही थी ये बात

दरअसल, तीन दिन पहले प्रेस वार्ता लेकर संत ने कहा था कि, वे उज्जैन दक्षिण विधानसभा से उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान संत ने उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ भू माफिया जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। वही संत अब अपने सभी आरोपों से मुकर गए और रविवार को फ्रीगंज स्थित भाजपा के संभागीय मीडिया कार्यालय पर प्रेस वार्ता की है। इस दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया और डॉ गुलरेज शेख भी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता में हुई ये बात

यहां संत ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि, वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और उज्जैन दक्षिण के भाजपा प्रत्याशी उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के पक्ष में प्रचार करेंगे। वहीं जब मीडिया ने संत से सवाल किया तो वह सवालों के जवाब देने से बचते नजर आए। पत्रकारों ने कहा कि, आपने उच्च शिक्षा मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए थे उन आरोपों का क्या? शिप्रा नदी में गन्दे नाले रोकने, गायों की मौत और सिंहस्थ भूमि को भूमाफियाओं से मुक्त करने का मुद्दा क्या 3 दिन में पूरा हो गया? संत प्रेस वार्ता बीच में ही छोड़कर भाग खड़े हुए। ऐसे में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देने चाहे परंतु पत्रकारों ने संत से ही जवाब मांगे, और इस प्रकार प्रेस वार्ता बीच में ही खत्म हो गई।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election: 'मिशन मालवा' पर अमित शाह, उज्जैन से करेंगे चुनाव अभियान का आगाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+