MP Assembly Election के लिए कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, उज्जैन से इन्हें मिला टिकट
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
MP Assembly Election 2023 के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, वहीं अब कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए नेता चुनाव मैदान संभालेंगे, जहां प्रत्याशी चयन के बाद अब कांग्रेस की चुनावी तैयारी भी रफ्तार पकड़ेगी.
हाई कमान की ओर से लगातार जारी मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है, नवरात्रि के पहले दिन हुए प्रत्याशी ऐलान के बाद अब प्रत्याशियों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है. वहीं शक्ति के आगमन के साथ ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करने वाली कांग्रेस को भी अब चुनावी में शक्ति शाली प्रदर्शन की उम्मीद है.

उज्जैन से इन्हें बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस की 144 नाम की पहली सूची में उज्जैन जिले की 7 विधानसभा में से 5 विधानसभा के लिए प्रत्याशी घोषित हुए जिनमें उज्जैन उत्तर विधानसभा से माया त्रिवेदी, उज्जैन की तराना विधानसभा से महेश परमार, उज्जैन की नागदा खाचरोद विधानसभा से दिलीप सिंह गुर्जर, उज्जैन की महिदपुर विधानसभा से दिनेश जैन बॉस, उज्जैन की घटिया विधानसभा से रामलाल मालवीय को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, वहीं अब कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए नेता चुनाव मैदान संभालेंगे।
इंदौर से इन्हें बनाया प्रत्याशी
सियासत के गढ़ इंदौर से कांग्रेस ने विधानसभा 1 से संजय शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं विधानसभा 2 से चिंटू चौकसे को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी के साथ विधानसभा 4 से राजा मंधवानी, राऊ विधानसभा से जीतू पटवारी, देपालपुर विधानसभा से विशाल पटेल तो वहीं सांवेर विधानसभा से रीना बोरासी सेतिया को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है। इधर, कांग्रेस ने फिलहाल विधानसभा 3, 5 और महू के प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, जहां अब संभावना जताई जा रही है कि, कांग्रेस की अगले सूची में इन विधानसभाओं पर भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election के लिए कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, इंदौर से इन्हें मिला टिकट












Click it and Unblock the Notifications