Ujjain के मंगलनाथ मंदिर में भात पूजा से प्राप्त हुई लाखों की आय, इंदौर के खजराना गणेश में मिली विदेशी मुद्रा
उज्जैन में श्री मंगल ग्रह की जन्मस्थली कहे जाने वाले भगवान मंगल नाथ के मंदिर पर आए भक्तों द्वारा भात पूजन, कालसर्प पूजन, श्रापित दोष, अंगारक दोष, कुंभ विवाह, अर्क विवाह आदि की पूजन कराई जाती है।

धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री मंगल ग्रह की जन्मस्थली कहे जाने वाले भगवान श्री मंगल नाथ के मंदिर पर देशभर से आए भक्तों द्वारा भात पूजन, कालसर्प पूजन, श्रापित दोष, अंगारक दोष, कुंभ विवाह, अर्क विवाह आदि की पूजन कराई जाती है। जेष्ठ माह की भीषण गर्मी के उपरांत भी श्री मंगलनाथ मंदिर पर भात पूजन कराने वाले यजमान तथा श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। मंदिर के पुजारी तथा पुरोहितों के सहयोग से मंदिर समिति के द्वारा भीषण गर्मी में आने वाले श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल की व्यवस्था का प्रबंध भी किया गया है।श्री मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक श्री के के पाठक द्वारा बताया गया कि, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के नेतृत्व में मंदिर का विकास एवं विस्तार कार्य द्रुतगति से चल रहा है। मन्दिर प्रशासक पाठक ने बताया कि माह मई 2023 में मंदिर समिति को भात पूजन तथा अन्य पूजनों से रुपए-22,82,250/- की आय प्राप्त हुई है।
खजराना मंदिर की पेटियां खुली
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में खजराना गणेश मंदिर की दान पेटी से बड़ी संख्या में विदेशी मुद्रा निकली।प्रवासी भारतीय सम्मेलन व ग्लोबल समिट के दौरान NRI और विदेशी भक्त खजराना गणेश मंदिर पहुंचे थे। एक भक्त ने 50 हजार की गड्डी दान पेटी में अर्पित की है। मंदिर की दान पेटी से सोने का सिक्का और चांदी के आभूषण भी निकले। पहले दिन 8 दान पेटी खुली, खजराना गणेश मंदिर में कुल 36 दान पेटियां हैं। पिछली बार दिसंबर 2022 में मंदिर की दान पेटियां खुली थी। बता दें कि इंदौर का खजराना गणेश मंदिर विश्व प्रसिद्ध है, जहां देश -विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। वहीं हर बार खुलने वाली खजराना गणेश मंदिर की दानपेटीयों में विदेशी मुद्रा बड़ी संख्या में निकलती है।
बड़ी संख्या में पहुंचते हैं भक्त
धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित मंगलनाथ मंदिर और प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्थित खजराना गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पहुंचती है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर दर्शन लाभ लेते हैं। मंगलनाथ मंदिर में पूजन किया जाता है, जिसके लिए मंदिर समिति की ओर से राशि तय की गई है। इस राशि का भुगतान कर भक्त पूजन कर सकते हैं। मंगलनाथ मंदिर में होने वाला भात पूजन विश्व में प्रसिद्ध है, जहां लोग भात पूजन के लिए धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित मंगलनाथ मंदिर पहुंचते हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन में श्री मंगल ग्रह की जन्मस्थली कहे जाने वाले भगवान श्री मंगल नाथ के मंदिर पर देशभर से आए भक्तों द्वारा भात पूजन, कालसर्प पूजन, श्रापित दोष, अंगारक दोष, कुंभ विवाह, अर्क विवाह आदि की पूजन कराई जाती है।
ये भी पढ़े- Khandwa news: कुएं की खुदाई में निकला ढाई फीट का शिवलिंग, ग्रामीण मान रहे चमत्कार












Click it and Unblock the Notifications