Khandwa news: कुएं की खुदाई में निकला ढाई फीट का शिवलिंग, ग्रामीण मान रहे चमत्कार
खंडवा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जिले के एक गांव में कुएं की खुदाई का काम जारी है। कुएं की खुदाई में ढाई फीट का शिवलिंग निकला है। यह ढाई फीट का शिवलिंग बेहद ही आकर्षक नजर आ रहा है।

Recommended Video

मध्य प्रदेश के खंडवा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जिले के एक गांव में कुएं की खुदाई का काम जारी है। कुएं की खुदाई में ढाई फीट का शिवलिंग निकला है। यह ढाई फीट का शिवलिंग देखने में बेहद ही आकर्षक नजर आ रहा है। वहीं ग्रामीणों में शिवलिंग निकलने की जानकारी तेजी से गांव में फैली, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण कुएं की खुदाई वाले स्थान पर पहुंचे, और शिवलिंग के दर्शन किए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण खुदाई वाले स्थान पर पहुंच गए थे। उधर, सूचना मिलते ही पुरातत्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
पूरा मामला मध्यप्रदेश के खंडवा जिले का है, जहां ग्राम बराड़ में शनिवार शाम एक कुएं की खोदाई की जा रही थी, इस दौरान कुएं की खुदाई में प्राचीन शिवलिंग निकला है। इतना ही नहीं यहां हनुमान जी और माताजी की मूर्ति भी खुदाई में निकली है। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही गांव में शिवलिंग के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उधर, इस घटनाक्रम की जानकारी पुरातत्व विभाग की टीम को लगी जिसके बाद पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। साथ ही लोगों ने फूल अर्पित करते हुए भगवान शिव के जयकारे लगाए।
मंदिर निर्माण किया जाएगा
कुएं की खुदाई में निकली शिवलिंग का लोगों ने पूजन-अर्चन शुरू कर दिया है। वहीं अब ग्रामीण मंदिर निर्माण की बात कहते नजर आ रहे हैं, जहां शिवलिंग को स्थापित किया जाएगा। कुएं से शिवलिंग निकलने को ग्रामीण चमत्कार मान रहे हैं तो वहीं पुरातत्व विभाग इस मामले की जांच में जुटा हुआ है। इस बात को भी जांचा परखा जा रहा है कि आखिर यह प्रतिमा किस काल की है, और इस मूर्ति के साथ निकली अन्य मूर्तियां किस काल से संबंध रखती है। बहरहाल, गांव में कुएं की खुदाई से निकले शिवलिंग को देखने आसपास के गांव के लोग भी पहुंच रहे हैं, जहां अभी शिवलिंग चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़े- Ratlam news: भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त हुई जमीन का नाम होगा मामा जी कॉलोनी, कार्रवाई से खुश CM Shivraj












Click it and Unblock the Notifications