Ujjain News: महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी, अबकी बार कुछ ऐसी रहेंगी व्यवस्थाएं
Ujjain में आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अंतर्गत भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के सुगमता से दर्शन हो सकें, इस हेतु आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसी के मद्देनजर रविवार रात्रि को आईजी संतोष कुमार सिंह और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के द्वारा प्रशासनिक अमले के साथ तैयारीयों का जायजा लिया गया।
भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाली श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई की महाशिवरात्रि पर्व पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कर्क राज मंदिर, मन्नत गार्डन और इंजीनियरिंग कॉलेज के परिसर में की जाएगी।

श्रद्धालुओं के कर्क राज मंदिर तक आगमन हेतु नगर पालिका निगम द्वारा निःशुल्क बसें भी चलाई जाएंगी। आई जी और कलेक्टर द्वारा महाकालेश्वर मंदिर पहुंच मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग किए जाने के निर्देश दिए गए, साथ ही वरिष्ठ नागरिकों महिलाओं और बच्चों की सुविधा हेतु पहुंच मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर कुछ क्षेत्र को खुला रखे जाने के लिए भी कहा गया।
श्रद्धालुओं के लिए जूता स्टैंड कहां-कहां बनाए जाना हैं ,उन स्थलों को भी पहले से ही सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। पैदल मार्ग पर आगामी 6 मार्च की रात्रि तक बैरिकेडिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर अस्थाई शौचालय, पेयजल और शेड बनाए जाने के लिए कहा गया।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं की जाएं। सभी को सुरक्षित तरह से भगवान के सुगमता पूर्वक दर्शन हो सकें यह प्रयास किए जाएं। श्रद्धालुओं को कम से कम समय में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन हो सकें इस प्रकार से सारी व्यवस्थाएं की जाएं। भ्रमण के दौरान एडीएम अनुकूल जैन, प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति संदीप सोनी तथा पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल ने छबीना स्वरूप में दिए दर्शन, इस दिन लगेगा हल्दी उबटन
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications