Mahakal ने धारण किए 3 किलो के रजत नागराज, देखने मिला सुंदर स्वरूप
आंध्र प्रदेश से आए भक्तों ने भगवान महाकालेश्वर को रजत नागराज भेंट किए हैं, जिनका वजन लगभग 3 किलोग्राम का है। वहीं रविवार को रजत नागराज भगवान महाकालेश्वर को धारण कराए गए.

धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रही है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन लाभ प्राप्त कर रहे हैं। हाल ही में आंध्र प्रदेश से आए भक्तों ने भगवान महाकालेश्वर को रजत नागराज भेंट किए हैं, जिनका वजन लगभग 3 किलोग्राम का है। वहीं रविवार को रजत नागराज भगवान महाकालेश्वर को धारण कराए गए, जहां भगवान महाकालेश्वर के साथ रजत नागराज बेहद सुंदर नजर आ रहे थे। वहीं इस सुंदर स्वरूप के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकालेश्वर के मंदिर पहुंचे थे।
भक्त ने अर्पित किए रजत-नगराज
ईस्ट गोदावरी, राज मंडुरी, आंध्र-प्रदेश के भक्त श्रीनिवास नालंम ने बताया कि, पिछली बार बेटी ""महाद्वी"" (बाबा महाकाल के नाम से प्रेरित हो बेटी का नाम "महाद्वी" रखा) के जन्म दिवस पर उन्होंने लगभग 3 kg वजन के रजत के दो जलपात्र भगवान को अर्पित किए थे। उसी समय बेटे ईश्वर विशाल ने आग्रह किया कि मेरे नाम से भी आप कुछ अर्पित करें तब निश्चय कर भगवान की सेवा में 7 किलो 341 ग्राम वजन के नागराज अर्पित किये गए। श्री श्रीनिवास के परिवार जन, प्रेरक पुरोहित योगेश शर्मा गुरुजी, मन्दिर अधिकारी जूनवालजी, प्रबंध समिति सदस्य पुजारी राम गुरुजी आदि भी उपस्थित थे।
कोलकता के श्रद्धालु ने रजत मुकुट अर्पित किया
पुजारी महेश गुरुजी की प्रेरणा से कोलकता के श्रद्धालु श्री राजेश जायसवाल ने दो किलो दस ग्राम वजन का सुंदर नक्काशीदार मुकूट बाबा महाकाल की सेवा में अर्पित किया। अकोला से पधारे श्रद्धालु मोरवाल ने बताया कि, पिछली बार दर्शन पूजन के समय आरती में सम्मिलित हुए तब नंदिहाल में लगी तीन घण्टियों से प्रेरित होकर उन्होंने उच्च गुणवत्ता की तीन बड़ी सुंदर पीतल की घंटियाँ अर्पिंत करने का निश्चय किया था, जिसे बाबा महाकाल के आशीर्वाद से पूर्ण किया जिसमें लगभग 52 हजार की लागत आई। इससे पहले भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अलग-अलग वस्तुएं भगवान महाकालेश्वर को भेंट की है, कुल मिलाकर देखा जाए तो भगवान महाकाल के दरबार में दान दक्षिणा का सिलसिला जारी है, जहां श्रद्धालु लगातार दान दक्षिणा करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Weather: Indore देश में सबसे ज्यादा गर्म, क्या आगे भी ऐसा ही रहेगा मौसम का हाल, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications