Ujjain: नए साल पर महाकाल को भक्तों ने दी चमचमाती भेंट, जिसने देखा वो चौंका
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान को महाराष्ट्र जलगाँव से पधारे विवेक पुण्डरीक जोशी द्वारा 01 नग रजत मुकुट, 01 चंद्रमा व 02 नग नागकुंडल भेट किया। सभी का कुल वजन लगभग 2454.200 ग्राम है।
जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा द्वारा दी गई।

लगातार आ रहा दान
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में उत्तरप्रदेश के बेराईच से पधारे भक्त संजय जायसवाल द्वारा पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी व विपुल चतुर्वेदी द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को 1 नग चांदी का अभिषेक पात्र भेंट किया गया। जिनका कुल वजन 3800 ग्राम है।
जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रभारी दर्शन व्यवस्था राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित श्री भूषण व्यास की प्रेरणा से मुलताई (बैतुल) के हेमन्त दिलीप साहू द्वारा 01 नग नाग दान में प्राप्त हुवा। जिसका वजन लगभग 4000 ग्राम है। जिसे मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल प्राप्त कर दानदाता को रसीद प्रदान कर सम्मान किया गया।
रजत मुकुट दान में प्राप्त
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान को बैंगलुरू से पधारी सावित्री बेन सोनी द्वारा 01 नग चांदी का मुकुट भेट किया। पूजन श्री आशीष पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया, जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा द्वारा दी गई।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान को महाराष्ट्र जलगाँव से पधारे विवेक पुण्डरीक जोशी द्वारा 01 नग रजत मुकुट, 01 चंद्रमा व 02 नग नागकुंडल भेट किया। सभी का कुल वजन लगभग 2454.200 ग्राम है।
ये भी पढ़े- Ujjain: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का आगाज, प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर क्या रहेगा खास, जानिए












Click it and Unblock the Notifications