Ujjain में बनेगा सर्वसुविधा युक्त महाकाल भक्त निवास, स्वागत से लेकर बैठक कक्ष तक सब कुछ रहेगा खास
उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर की पावन नगरी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 550 करोड रूपये की लागत से बनने वाले श्री महाकालेश्वर मंदिर भक्त निवास परिसर का भूमि पूजन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विधि-विधान से पंडितों के समूह द्वारा मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाया गया।
श्री महाकालेश्वर भक्त निवास कुल 18.65 एकड़ जमीन पर 16 बहुमंजिला भवन पार्किंग सुविधाओं के साथ निर्मित किया जाएगा। इसमें लगभग 2000 कक्ष निर्मित किये जा रहे हैं। इसमें 24 मी.रोड, वॉकवे, पोडियम गार्डन का निर्माण होगा। यह जीरो वेस्ट परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा।

कुछ ऐसी रहेगी व्यवस्था
पावन नगरी उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम व सुविधाजनक तीर्थ यात्रा व शांतिपूर्ण आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से उनके लिए कम दरों पर विश्व-स्तरीय, सर्व-सुविधायुक्त, स्वच्छ और मनोरम आवास व्यवस्था की संकल्पना "श्री महाकालेश्वर मंदिर भक्त निवास परिसर" के रूप में की गई है। 550 करोड़ रुपये की लागत से 18.65 एकड़ भूमि में निर्मित होने जा रहे श्री महाकालेश्वर मंदिर भक्त निवास परिसर के स्थान का चयन महाकालेश्वर मंदिर से मात्र 10 मिनट की दूरी पर किया गया है।
2 हजार कमरों का होगा निर्माण
इस परिसर में लगभग 2000 आवास कक्षों का निर्माण किया जाएगा। प्रवेश द्वार पर एक प्रशासनिक भवन निर्मित होगा। जिसमें कार्यालय के अतिरिक्त भव्य स्वागत कक्ष, सुविधाजनक प्रतीक्षालय, आकर्षक बैठक कक्ष व बुकिंग काउंटर के साथ ही अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। श्री महाकालेश्वर भक्त निवास परिसर के 16 ब्लॉक्स के निर्माण है। कुलमिलाकार, देखा जाए तो उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर की पावन नगरी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 550 करोड रूपये की लागत से बनने वाले श्री महाकालेश्वर मंदिर भक्त निवास परिसर का भूमि पूजन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विधि-विधान से पंडितों के समूह द्वारा मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाया गया।
ये भी पढ़े- CM Shivraj ने Ujjain को दी करोड़ों की सौगात, 500 करोड़ की लागत से बनने वाले महाकाल भक्त निवास की रखी नींव












Click it and Unblock the Notifications