Indore News: BJP के शंकर लालवानी को कांग्रेस के अक्षय बम का चैलेंज, कौन किस पर भारी, जानिए
Loksabha Election नजदिक है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर से बीजेपी ने शंकर लालवानी को प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं कांग्रेस ने अक्षय बम पर भरोसा जताया है। वहीं अब लालवानी और बम दोनों चुनावी तैयारी में जुट गए हैं, जहां दोनों ही अपनी-अपनी जीत के दांवे ठोंकते नजर आ रहे हैं।
BJP और कांग्रेस दोनों ही चुनावी तैयारी में जुट गए हैं, जहां अलग-अलग बैठक कर जीत का खास प्लान तैयार किया जा रहा है। इसी के साथ अबकी बार BJP इंदौर से जीत का बड़ा रिकॉर्ड कायम करना चाहती है, तो वहीं कांग्रेस, बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाकर जीत का परचम लहराने की इच्छा जाहिर कर रही है।

सियासत के गढ़ इंदौर में कई सालों से बीजेपी का दबदबा कायम है, यही कारण रहा है की अबकी बार भी संगठन ने सांसद शंकर लालवानी पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है। वहीं अब लालवानी रिकॉर्ड जीत का दावा ठोंकते हुए अपनी तैयारी में जुट गए हैं, जहां लालवानी अलग-अलग बैठकें कर जीत का खास प्लान बनाते नजर आ रहे हैं। BJP अबकी बार इंदौर से जीत का खास रिकॉर्ड कायम करना चाहती है। यही कारण है कि, अबकी बार इंदौर से बीजेपी ने जीत का लक्ष्य लगभग 8 लाख वोटों का रखा है।
कांग्रेस ने अबकी बार इंदौर लोकसभा से अक्षय बम को प्रत्याशी बनाया है, जहां बम भी अब जीत को लेकर तैयारी करते नजर आ रहे हैं। बम को युवाओं से अच्छी खासी उम्मीदें हैं. यही कारण है की, बम को युवाओं को साथ मिलने की संभावना है। अक्षय बम शहर के शिक्षाविद कहलाते हैं। साथ ही बम सियासत में कई सालों से सक्रिय भी हैं। अक्षय बम इससे पहले विधानसभा 4 से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन बम के स्थान पर कांग्रेस ने राजा मांधवानी को अपना प्रत्याशी बनाया था।
ये भी पढ़े- 'पहले कमलनाथ की तारीफ, अब कपड़े उतारते हैं', BJP प्रवक्ता से क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications