MP news: एक साथ सैंकड़ों मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म, नर्मदा स्नान कर की घर वापसी

मध्यप्रदेश में एक बार फिर सैकड़ों मुस्लिमों के हिंदू धर्म अपनाने का मामला सामने आया है, जहां अबकी बार देवास जिले के नेमावर में एक साथ लगभग 35 मुस्लिम परिवार यानी 190 सदस्यों ने हिंदू धर्म अपना लिया है। इन सभी लोगों ने नर्मदा स्नान कर हिंदू धर्म को अपनाया है। नर्मदा स्नान कर हिंदू धर्म अपनाने वाले यह सभी लोग हिंदू धर्म अपनाने के बाद खुश नजर आ रहे हैं।

इन सभी परिवारों का पंडितों ने नर्मदा स्नान के बाद विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां डलवा कर शरीर का शुद्धिकरण करवाया है। साथ ही नए नाम भी दिए गए हैं। इन परिवारों की मानें तो यह पिछले लंबे वक्त से हिंदू रीति-रिवाजों का पालन कर रहे थे।

Dewas

कुछ ऐसा है मामला

जानकारी के मुताबिक नेमावर में सोमवार को नर्मदा स्नान कर हिंदू धर्म अपनाने वाले सभी लोग ग्राम जामनेर के रहने वाले हैं। ग्राम जामनेर के रहने वाले लगभग 35 परिवारों के सदस्यों यानी 190 लोगों ने एक साथ हिंदू धर्म अपनाया है, जहां पंडितों ने नर्मदा स्नान के बाद विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार के बीच इन सभी लोगों से हवन में आहुतियां डलवाई हैं। साथ ही इन सभी लोगों के शरीर का शुद्धिकरण किया गया है, और इन्हें नए नाम भी दिए गए हैं। इन्हीं में से एक व्यक्ति ने बताया कि, 25 साल पहले सभी परिवारों में इस्लाम धर्म अपना लिया था, लेकिन वह मां चामुंडा की पूजा अर्चना किया करते थे। वहीं अब सभी लोगों ने एक बार फिर हिंदू धर्म अपना लिया है।

पहले भी सामने आए मामले

मध्यप्रदेश के मंदसौर में धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया था, जिसमें जिले के रहने वाले मुस्लिम व्यक्ति ने हिंदू धर्म अपनाया था. दरअसल, हिंदू धर्म अपनाने वाले शेख जफर अब चैतन्य सिंह राजपूत के नाम से पहचाने जा रहे हैं। शेख जफर को विधि विधान के साथ हिंदू धर्म की दीक्षा प्रदान की गई थी। शेख जफर ने मंदसौर के प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में धर्म परिवर्तन करते हुए, हिंदू धर्म को अपनाया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके साथ मौजूद रहे थे। वहीं अब शेख जफर से चैतन्य सिंह राजपूत बने युवक को तमाम जनप्रतिनिधि और आमजन शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर से जुड़े रेल प्रोजेक्ट्स पकड़ेंगे रफ्तार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+