Mahakal lok में बने मन्नतों के घर, प्रशासन को श्रद्धालुओं से करनी पड़ी ये अपील

महाकाल लोक में पत्थर से बने इन छोटे-छोटे घरों की संख्या बढ़ती चली जा रही है, जहां यह घर अब पत्थर के ढेर के आकार के समान दिखाई पड़ रहे हैं।

ujjain

Recommended Video

    अंधश्रद्धा : महाकाल लोक में भक्तों ने बनाए मनोकामनाओं के हजारों घर

    प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में जब से महाकाल लोक का निर्माण हुआ है तब से ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली जा रही है। महाकाल लोक में पिछले दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाकाल लोक को निहारा था, तो वहीं अब महाकाल लोक में जगह-जगह पत्थर के छोटे-छोटे घर दिखाई पड़ रहे हैं, जहां इन घरों का निर्माण लोगों ने मान्यताओं के आधार पर घर की मन्नत के लिए किया है। देखते ही देखते महाकाल लोक में पत्थर से बने इन छोटे-छोटे घरों की संख्या बढ़ती चली जा रही है, जहां यह घर अब पत्थर के ढेर के आकार के समान दिखाई पड़ रहे हैं। उधर, अब जल्द ही महाकाल लोक फेज 2 का काम शुरू होना है, जिसके चलते पत्थर से बने इन घरों को प्रशासन को हटाना होगा।

    कुछ ऐसी है मान्यता

    कुछ ऐसी है मान्यता

    मान्यता है कि, तीर्थ स्थलों पर पत्थर के घर बनाने से लोगों के घरों का निर्माण जल्द से जल्द हो जाता है। इसी मान्यता के चलते लोगों ने महाकाल लोक के आसपास भी बड़ी संख्या में पत्थर के घरों को बनाना शुरू कर दिया है, जहां अब यहां बने पत्थर के मकानों को देखकर आने वाले लोग अपने अपनी मन्नतओं के पत्थरों के घर यहां बना रहे हैं, जिसके चलते अब यहां पत्थर से बने घरों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। उधर, महाकाल लोक फेज 2 के काम का शुभारंभ होने पर इन पत्थरों के घरों को हटा दिया जाएगा। वहीं इसी के चलते प्रशासन ने अब इस तरह के मकान बनाने वाले लोगों से अपील करते हुए श्रद्धालुओं से इन्हें नहीं बनाने की बात कही है, क्योंकि महाकाल लोक फेज 2 का काम होने पर इन घरों को यहां से हटाया जाएगा।

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद बड़ी संख्या में लोग महाकाल लोक को निहारने पहुंच रहे हैं, जहां अब लगातार बढ़ती दर्शनार्थियों की संख्या को देखते हुए अलग-अलग तरह के फैसले भी लिए जा रहे हैं। प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती महाकाल लोक को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है, जिसके लिए प्रशासन लगातार अलग-अलग तरह के फैसले ले रहा है। हाल ही में हुई बैठक में महाकाल लोक की सुरक्षा और सुंदरता को बनाए रखने के लिए अलग-अलग तरह के फैसले लिए गए हैं, जिनमें प्रमुख तौर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, और अलग-अलग सेक्टर में बांटकर महाकाल लोक की सुरक्षा और सुंदरता बनाए रखने का निर्णय हुआ।

    बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

    बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

    मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद अब महाकाल लोक को आम जनमानस के लिए खोल दिया गया है। यही कारण है कि, बड़ी संख्या में आम जनता अब महाकाल लोक को निहारने पहुंच रही है। प्रदेश और देश के अलग-अलग स्थानों से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे श्रद्धालुओं में महाकाल लोक को निहारने का अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। यही कारण है कि, बड़ी संख्या में लोग महाकाल लोक को निहारने पहुंच रहे हैं।

    ये भी पढ़े- MP Weather update : सर्द हवाओं ने डाला डेरा, इस दिन से मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+