MP में कातिल पुलिस कॉन्स्टेबल, गैर धर्म की प्रेमिका और पिता पर दागी गोली, फिर Facbook पर जुर्म कबूल की खुदकुशी
मध्य प्रदेश के शाजापुर में फ़िल्मी स्टाइल में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने दूसरे धर्म की प्रेमिका और उसके पिता को गोली मार दी। वारदात के बाद सिरफिरे आशिक ने फेसबुक पर एक पोस्ट की और खुदकुशी कर ली।

Murderer police constable in MP: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल ने घर में घुसकर अपनी प्रेमिका और उसके पिता पर गोली दाग दी। जिसमें पिता की मौत हो गई और प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई हैं। वारदात के बाद कातिल कॉन्स्टेबल ने भी अपनी जान दे दी।
एमपी में कातिल कॉन्स्टेबल की ये कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। अपने पिता की मौत के बाद पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति पर कॉन्स्टेबल बना सुभाष खराड़ी ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। अपने हाथ खून से रंगने के बाद उसने भी ख़ुदकुशी कर ली।
शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत के मुताबिक यह घटना बेरछा में हुई। जहां रहने वाली एक मुस्लिम लड़की से सुभाष खराड़ी का अफेयर था। पुलिस में नौकरी ज्वाइन करने के बाद इस हिन्दू कॉन्स्टेबल का प्यार परवान चढ़ता गया। वह लड़की से शादी करना चाहता था।

यह बात लड़की के घर वालों को जब पता चली, तो लड़की का पिता राजी नहीं हुआ। उसने लड़की की मुस्लिम धर्म में ही किसी दूसरे लड़के से रिश्ता तय कर दिया। यह बात सुभाष को बेवफाई लगी और उसने लड़की की जान लेने का ठान लिया।
एसपी यशपाल ने बताया कि सुभाष देवास जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। रविवार की देर रात वह प्रेमिका के बेरछा स्थित घर पर पहुंचा। मेन डोर बंद था तो वह सीढ़ी लगाकर घर की पहली मंजिल पर पहुंच गया। जहां लड़की और उसका पिता मौजूद था। सुभाष ने लड़की को गोली मारी तभी सामने आए उसके पिता पर भी फायर कर दिया।

बाद में फरार हुए सुभाष ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जुर्म का कबूलनामा भी लिखा। उसने लड़की के साथ पुरानी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि- 'प्यार में धोखा इसलिए ठोका, वो भी उसको नहीं, उसको तो ऐसा दर्द दिया है जो वो कभी भूल नहीं पाएगी'। इसके बाद ट्रेन के सामने कूदकर सुभाष ने अपनी जान भी दे दी।












Click it and Unblock the Notifications