Ujjain कलेक्टर का एक्शन, समय पर ऑफिस नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों की सैलरी काटी
उज्जैन कलेक्टर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जहां औचक निरीक्षण के दौरान कर्मचारी ऑफिस से नदारद दिखाई दिए.

Ujjain में कलेक्टर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जहां औचक निरीक्षण के दौरान कर्मचारी ऑफिस से नदारद दिखाई दिए, इसके बाद कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। वहीं आने वाले दिनों में भी सभी कर्मचारी तय समय पर ऑफिस पहुंचे, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।कलेक्टर ने प्रशासनिक संकुल में कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया, 97 कर्मचारी ऑफिस में नहीं मिले, वहीं अब नदारद रहने वाले कर्मचारियों के आधे दिन का वेतन कटेगा, साथ ही ये निर्देश भी दिए गए की अब लेट लतीफी नहीं चलेगी। कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने की हिदायत दी।
कलेक्टर ने किया निरीक्षण
उज्जैन के कोठी महल स्थित नए प्रशासनिक संकुल भवन में तहसील , एसडीएम एवं अन्य विभागों के कार्यालय लगते हैं। कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने सुबह 10:15 पर संकुल में जाकर तहसील, एसडीएम, पेंशन एवं अन्य विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 97 कर्मचारी कार्यालय में नदारत थे। सभी के आधे दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने साथ ही टीएल बैठक में जिले के सभी विभाग प्रमुखों को कहा है कि, वे यह सुनिश्चित करें कि सुबह 10 बजे कार्यालय खुलने के समय पर ही सभी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित मिले।
सभी जिलों में सख्ती
इसी के साथ कलेक्टर ने कहा कि, न केवल प्रशासनिक संकुल बल्कि अन्य कार्यालयों में भी जाकर वे औचक निरीक्षण करेंगे, व कार्यस्थल पर नहीं मिलने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर मृणाल मीना एसडीएम संजीव साहू , राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रदेश भर में कर्मचारियों की सरकारी कार्यालयों में तय समय पर उपस्थिति को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जहां इसी के चलते प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कलेक्टर भी इस और विशेष ध्यान दे रहे हैं। उज्जैन से पहले इंदौर में भी कलेक्टर इलैया राजा टी ने सरकारी कर्मचारियों को तय समय पर ऑफिस पहुंचने के दिशा-निर्देश दिए थे।
ये भी पढ़े- Khargone bus accident: प्रभारी मंत्री कमल पटेल जाना घायलों का हाल, RTO को निलंबित किया












Click it and Unblock the Notifications