Ujjain news: श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली का बदलेगा स्वरूप, द्वापरयुग जैसी दिखेगी भगवान की पाठशाला

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

धर्मधानी उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को नए पंख लगने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में द्वापरयुग के समान भगवान की पाठशाला विकसित की जा रही है। यहां आकर भक्तों को ग्रामयुगीन गुरुकुल परंपरा के दर्शन होंगे। नए साल 2024 में भक्त इसके दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए भक्तों को 20 रुपये शुल्क चुकाना पड़ेगा।

मान्यता है कि द्वापरयुग में भगवान श्रीकृष्ण अपने बड़े भाई बलदाऊ के साथ उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने आए थे। भगवान गुरु आश्रम में 64 दिन रहे। इस दौरान उन्होंने गुरु सांदीपनि से 16 कला व 64 विद्या का ज्ञान प्राप्त किया। सैकड़ों भक्त यहां भगवान श्रीकृष्ण व पाठशाला के दर्शन करने आते हैं।

Ujjain

वस्तु विक्रय केंद्र स्थापित किया जाएगा

वर्तमान में सांदीपनि आश्रम में भक्तों को मुनि सांदीपनि से शिक्षा ग्रहण करते भगवान बलराम, श्रीकृष्ण व सुदामाजी के दर्शन होते हैं। लेकिन पाठशाला का स्वरूप नजर नहीं आता है। आश्रम में कृष्णकाल को जीवंत करने के लिए मप्र संस्कृति विभाग द्वारा परिसर में गोमती कुंड के समीप पुरातन स्वरूप में गुरुकुल का निर्माण कराया जा रहा है। विभाग द्वारा यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुविधा घर, कैंटीन आदि का निर्माण कराया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी वस्तुओं का विक्रय केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।

ये भी पढ़े- Mahakal दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, साल के आखिरी दिन भक्तों ने किए भस्म आरती दर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+