Ujjain news: बैरवा दिवस पर निकली वाहन रैली, राम मंदिर लोकार्पण का संदेश दिया
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
31 दिसंबर बैरवा दिवस के रूप में समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बैरवा दिवस मनाया गया। अल सुबह बागपुरा स्थित संत बालीनाथ मंदिर पर संत शिरोमणि बालीनाथ जी महाराज का पूजन-अर्चन कर ध्वज लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद सुबह 11 बजे से बैरवा समाज के युवा हाथों में भगवा झंडा लेकर निकले।
हजारों की संख्या में युवा बुजुर्ग बच्चे शामिल हुए। रैली में डीजे के माध्यम से भगवान राम मंदिर के भव्य लोकार्पण का समाज द्वारा संदेश दिया गया। रैली बागपुरा स्थित संत बालीनाथ से शुरू होकर सिंधी कॉलोनी हरी पाठक, बेगम बाग, गोपाल मंदिर, कंठाल चौराहा, मालीपुरा, चामुंडा चौराहा से टावर होते हुए किशनपुरा स्थित बालीनाथ मंदिर किशनपुरा पहुंचकर समाज के सामूहिक भोज के साथ समापन हुआ।

बैरवा दिवस कार्यक्रम के तहत रविवार को सुबह प्रभातफेरी और इसके बाद संत बालीनाथ मंदिर बागपुरा से वाहन रैली का आयोजन किया। वाहन रैली में संत बालीनाथ महाराज का पारंपरिक रथ निकाला, जिसमें संत बालीनाथजी की मूर्ति के साथ संतगण विराजमान रहे इसके साथ हजारों की तादाद में टू व्हीलर गाड़ी, डीजे, घोड़ी बग्गी भी मौजूद रहे। रैली के माध्यम से समाज में एकजुट अखंडता का परिचय दिया गया। वहीं बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ भव्य राम मंदिर के लोकार्पण की अपील भी की गई।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय बैरवा महासभा के मीडिया प्रभारी विमल बैंडवाल ने बताया, विगत 10 वर्षों से विशाल वाहन रैली निकाली जा रही है। इस वर्ष भी वाहन रैली के पूर्व तीनबत्ती चौराहा स्थित संत बालीनाथ जी की प्रतिमा पर समाजजनों द्वारा पूजन-अर्चन कर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात प्रभात फेरी में साधु-संत व वरिष्ठ लोक शामिल हुए जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए किशनपुरा मंदिर पर समापन किया गया।
ये भी पढ़े- Mahakal दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, साल के आखिरी दिन भक्तों ने किए भस्म आरती दर्शन












Click it and Unblock the Notifications